मटर की खेती से लखपति बनने का फॉर्मूला: 40 नहीं अब एक एकड़ में होगी 80 क्विंटल पैदावार, बस अपनाएं ये 5 सीक्रेट टिप्स

मटर की खेती में अगर किसान भाई कुछ बातों का ध्यान रखते है तो वो इसको मुनाफे का सौदा बना सकते है और आज विज्ञान कृषि क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चूका है इसलिए किसान भाई अगर वैज्ञानिक तरीके से खेती करते है तो अधिक मुनाफा मिलता है। आइये किसान भाइयो आज के आर्टिकल में आपको मटर की खेती को लेकर जरुरी जानकारी देते है ताकि आप इसकी खेती करके अधिक से अधिक कमाई कर सके।

  • परंपरागत तरीकों को छोड़ वैज्ञानिक विधि से खेती
  • प्रति हेक्टेयर में 80 क्विंटल तक पहुंच रहा है उत्पादन
  • इन किस्मों ने बदली किसानों की किस्मत
  • 70 दिनों की मेहनत में 2 लाख रुपये तक का मुनाफा

किसान भाइयो मौजूदा समय में अगर आप मटर की खेती कर रहे है और उससे 40 से 50 क्विंटल तक की पैदावार एक एकड़ में ले रहे है तो आप इसको 80 क्विंटल तक लेकर जा सकते है। आप आज के समय में उसी ज़मीन में और उसी पानी से अपनी खेती को मुनाफे की मशीन बना सकते है। लेकिन कैसे? ये सवाल आपके दिमाग में अभी आ रहा होगा। आइये आपको मिट्टी के चुनाव से लेकर के मटर की तुड़ाई तक की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप देते है।

कब बुवाई करना सही होता है

सबसे पहले तो आपको ये बता दें की मटर की जो खेती होती है वो पूरी तरह से मौसम के मिजाज पर निर्भर रहती है और इसमें अगर थोड़ी भी भी समस्या आती है तो फसल से आप अधिक पैदावार नहीं ले सकते। आपको बता दें की मटर की बुवाई का सही समय 15 अक्टूबर से लेकर 15 नवम्बर सही रहता है।

यह भी पढ़ें : टमाटर की ये उन्नत किस्में कराएंगी अंधाधुंध कमाई, जानें मिट्टी और बुवाई का सही तरीका

इसके अलावा अगर आप इससे लेट हो जाते है तो आगे चलकर फूलों की संख्या कम हो जाती है जिसका असर पैदावार पर आपको देखने को मिलता है। इसलिए मटर की बुवाई सबसे जरुरी है की इसको समय पर बोया जाए।

कौन सी किस्मों का चुनाव करें

मटर की सही किस्म का चुनाव करना भी बहुत जरुरी होता है जो की आपको अधिक पैदावार दिलवाने में मुख्य रोल निभाती है। मटर की किस्मों में अरकेल किस्म ऐसी है जो आपको केवल 60 दिनों में पैदावार देती है और इसको जल्दी पैसा देने वाली किस्म भी कहा जाता है।

इसके अलावा पूसा प्रगति या फिर बोनविला किस्म लम्बे समय में आपको पैदावार देती है लेकिन पैदावार अधिक मिलती है। इन दोनों किस्मों में फलियों की लम्बाई काफी अधिक होती है और दानों से भरी रहती है जिसके चलते बाजार में भी इनकी डिमांड काफी अधिक रहती है।

मटर की कुछ उन्नत किस्में

किस्म का नामतैयार होने का समयविशेषतासंभावित पैदावार (प्रति एकड़)
अरकेल (Arkel)60–70 दिनजल्दी तैयार होने वाली किस्म, मीठी फलियाँ, बाजार में जल्दी बिकती हैं60–70 क्विंटल
पूसा प्रगति80–90 दिनपाउडरी मिल्ड्यू रोग का असर कम, मजबूत पौधे70–80 क्विंटल
बोनविला (Bonneville)80–90 दिनबड़ी फलियाँ, स्वाद अच्छा70–80 क्विंटल
आजाद मटर-1 (P-89)80–90 दिनरोग प्रतिरोधक किस्म, स्थिर पैदावार75–85 क्विंटल
पंजाब-88 / एजेटा-670–80 दिनअगेती बुवाई के लिए अच्छी किस्म60–70 क्विंटल

बुवाई से पहले बीजों का उपचार जरूर करें

किसान भाइयों मटर की बुवाई आप करने वाले है तो उससे पहले आपको बीजों का उपचार करना जरुरी है जिससे पौधों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है और रोगों के लगने का खतरा भी नहीं रहता है। बीजों को पहले आपको कार्बेन्डाजिम या थीरम से उपचारित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : खीरे की फसल में लगा ग्रहण! डाउनी और पाउडरी मिल्ड्यू से फसल बचाने के 4 अचूक उपाय, वरना हाथ लगेगी सिर्फ खाली जमीन

किसान भाइयों इसके बाद में आपको राइजोबियम कल्चर का टीका लगाना चाहिए जो की इसको सुरक्षा प्रदान करता है ठीक वैसे ही जैसे एक बच्चे को पोलियो का टिका लगाया जाता है। ऐसा करने से पौधों की जड़ों में नाइट्रोजन की गांठें आगे चलकर बनती है जिससे दो फायदे होते है। पहला पौधों में आपको खाद कम देना होगा और दूसरा पौधे में बढ़वार काफी तेजी के साथ में होती है।

समयउर्वरक का नाममात्रा (प्रति एकड़)क्यों देना है
बुवाई के समय (बेसल डोज)नाइट्रोजन20 किलोशुरुआती वृद्धि के लिए
बुवाई के समयफास्फोरस (DAP)40 किलोजड़ मजबूत करने के लिए
बुवाई के समयपोटाश20 किलोपौधे की मजबूती और फलियों के लिए
बुवाई के समयजिंक सल्फेट5 किलोसूक्ष्म पोषक तत्व की पूर्ति
आवश्यकता होने परबोरोनमिट्टी की कमी अनुसारफूल और फल बनने में मदद
फूल आने से पहलेनाइट्रोजन (टॉप ड्रेसिंग)हल्की मात्रापौधे की वृद्धि बनाए रखने के लिए

सिंचाई पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरुरत

किसान भाइयो मटर की फसल में अगर आप संचाई सही समय पर करने से चूक जाते है तो आपको इसका भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए समय पर सिंचाई करना जरुरी है लेकिन साथ में ये भी ध्यान रखना है की फसल में पानी एक जगह पर एकत्रित ना रहने पाए। पौधों में जब भी फूलों के आने का समय होता है तब और फलियों के आने के समय में आपको सिंचाई का ख़ास ध्यान रखना होता है।

इन समय में किसान भाइयों अगर आपने अच्छे से सिंचाई नहीं की तो फलियां छोटी रह जायेंगी और उनमे बनने वाले दानों का आकार भी काफी छोटा रह जायेगा। खेत में अपनी जमा होने पर पौधों की जड़ों को नुकसान हो सकता है इसलिए आपको इसमें ड्रिप सिंचाई का इस्तेमाल करना है जिससे 20 फीसदी तक पैदावार में भी इजाफा होता है।

सिंचाई प्रबंधन (Irrigation Chart – मटर की फसल)

समयसिंचाई का समयखास ध्यान
पहली सिंचाईबुवाई के 5–7 दिन बादअगर मिट्टी में नमी है तो 15–20 दिन बाद
नियमित सिंचाईहर 7–10 दिनमौसम और मिट्टी के अनुसार
सबसे महत्वपूर्ण समयफूल आने और फली भरने के समयपानी की कमी नहीं होनी चाहिए
कुल सिंचाई4–6 बारसामान्यतः पर्याप्त

मटर की खेती से कितनी कमाई होती है?

किसान भाइयो ये सबसे महत्वपूर्ण सवाल है की आखिर आपको मटर की खेती करके कितना मुनाफा होने वाला है। देखिये अगर आपके खेत में आप तरीके से खेती करते है और एक एकड़ में 80 क्विंटल तक की पैदावार ले लेते है तो आपको पूरा खर्चा निकलने के बाद में आसानी से 2 लाख तक की बचत हो सकती है।

यह भी पढ़ें : पपीते की खेती में साइलेंट किलर का कहर: क्या आपकी फसल भी हो रही है बर्बाद? जानें बचाव के अचूक तरीके

बाजार में मटर का भाव लगभग 30 रूपये के आसपास रहता है इसलिए आपको 80 क्विंटल मटर 2 लाख 40 हजार का होता है। इसमें आप 40 हजार खर्चा अलग कर देते है तो आपको बाकि का केवल मुनाफा ही होता है।

अधिक पैदावार के खास टिप्स (मटर की खेती)

उपायक्या करना हैफायदा
समय पर बुवाई + उन्नत किस्मसही मौसम में अच्छी किस्म का बीज लगाएंफसल की शुरुआती बढ़त अच्छी होती है
राइजोबियम + जैविक खादबीज उपचार में राइजोबियम और खेत में जैविक खाद डालेंमिट्टी की उर्वरता और पौधों की वृद्धि बढ़ती है
ड्रिप सिंचाई + मिट्टी परीक्षणड्रिप सिस्टम लगाएं और मिट्टी की जांच के अनुसार खाद दें20–30% तक अधिक पैदावार
समय पर निराई और कीट नियंत्रणखेत में खरपतवार और कीटों पर समय से नियंत्रण करेंफसल का नुकसान कम होता है
फसल चक्रगेहूं या चना के बाद मटर की बुवाई करेंमिट्टी की सेहत बेहतर रहती है
मल्चिंग (पुआल बिछाना)खेत में पुआल या सूखी घास बिछाएंनमी बनी रहती है और खरपतवार कम उगते हैं
कृषि विभाग / KVK से सलाहस्थानीय कृषि विभाग या कृषि विज्ञान केंद्र से जानकारी लेंनई तकनीक, मुफ्त सैंपल और ट्रेनिंग मिलती है

सबसे जरुरी बात: किसान भाइयों कोई भी फसल करने से पहले उस खेत की मिट्टी की जाँच करवाना बहुत जरुरी होता है जिसमे आप खेती करने जा रहे है। इससे आपको कौन सी किस्म की बुवाई करनी है ये पता चल जाता है और साथ में कौन कौन से उर्वरकों का आपको इस्तेमाल करना है ये भी पता चल जाता है।

इसके आलावा आपको ये भी ध्यान रखना होगा की किस्मों का चुनाव करते है ये भी ध्यान रखना होगा की आप बीजों को प्रमाणित जगहों से ही खरीदारी करें जिससे आप जो किस्म ले रहे है वही आपको मिले। किसान भाइयों उम्मीद है की आपको आज के आर्टिकल में हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। इसको शेयर करे।

समाप्त

किसान भाइयों ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: फसल

News Desk

विराट भारत पर सभी किसान भाइयों का स्वागत है। किसान भाइयों रोजाना की कृषि से जुड़ी ख़बरों और कृषि से जुडी सभी अपडेट के लिए आपका बेहतरीन ऑनलाइन साथी है विराट भारत। विराट भारत से जुड़कर आप कृषि सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।