Viratbharat_Logo

Hisar Panchayat Dictum: हरियाणा के इस गांव में लव मैरिज पर लगा बैन, प्रेम विवाह किया तो छोड़ना होगा गांव

हरियाणा के हिसार जिले के आर्य नगर गांव में महापंचायत ने बड़ा फैसला लेते हुए गांव में प्रेम विवाह (Love Marriage) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पंचायत के अनुसार, नियम तोड़ने वाले जोड़े और उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और उन्हें गांव छोड़ना होगा।
 | 
हरियाणा के इस गांव में लव मैरिज पर लगा बैन, प्रेम विवाह किया तो छोड़ना होगा गांव

हिसार (हरियाणा): आधुनिकता और 21वीं सदी के दावों के बीच हरियाणा के ग्रामीण अंचलों से खाप और पंचायतों के कठोर फैसलों की गूंज एक बार फिर सुनाई दी है। हिसार जिले के ऐतिहासिक आर्य नगर गांव में सामाजिक व्यवस्था और पारंपरिक मर्यादा की दुहाई देते हुए एक विशाल महापंचायत बुलाई गई। रविवार को आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से एक ऐसा फैसला पारित किया गया जिसने व्यक्तिगत आजादी और कानूनन अधिकारों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। पंचायत ने दो टूक लहजे में ऐलान किया है कि गांव की सीमा के भीतर अब किसी भी कीमत पर प्रेम विवाह को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह फैसला हाल ही में गांव में प्रेम विवाह के कुछ मामले सामने आने के बाद कुलवंत सोखला की अध्यक्षता में बुलाई गई पंचायत में लिया गया। बीजेपी नेता हनुमान वर्मा और पंचायत का तर्क है कि एक ही गांव के युवक-युवती भाई-बहन जैसे होते हैं और ऐसे विवाहों से आपसी भाईचारा बिगड़ता है। इस निर्णय को लागू करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो घर-घर जाकर सर्वे करेगी और युवाओं को जागरूक करेगी। हालांकि कानूनी रूप से बालिग जोड़ों को विवाह का अधिकार प्राप्त है।

हरियाणा में ये कोई पहले ऐसा मामला नहीं है जब खाप पंचायतों की तरह से लिया गया हो। आपको बता दे की इससे पहले हरियाणा के झज्जर, रोहतक और दादरी जिलों के कई गांवों की पंचायतों ने समय-समय पर लड़कियों की सुरक्षा और मर्यादा का हवाला देते हुए उनके पहनावे पर पाबंदी लगाई है। कई पंचायतों ने फरमान सुनाया था कि स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियां जींस, स्कर्ट या तंग कपड़े नहीं पहनेंगी, बल्कि केवल सलवार-सूट में ही बाहर निकलेंगी। इसके अलावा कम उम्र की लड़कियों को मोबाइल फोन न देने और शाम के बाद अकेले घर से बाहर न जाने के नियम भी बनाए गए थे।

Around the web