बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब सिर्फ 7 दिनों में मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन, डीजल के महंगे खर्च से मिलेगी आज़ादी
अगर आप बिहार के भोजपुर जिले में रहते हैं और खेती के लिए महंगे डीजल के धुएं से परेशान हैं, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब आपको अपने खेतों की सिंचाई के लिए हज़ारों रुपये का डीजल फूंकने की ज़रूरत नहीं होगी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना की रफ्तार बढ़ा दी है जिसके तहत किसानों को जीरो कॉस्ट पर बिजली कनेक्शन मुहैया कराया जा रहा है।
ताज़ा अपडेट यह है कि बिजली विभाग अब एक्शन मोड में है। भोजपुर के किसानों को विभाग की ओर से यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि आवेदन करने के महज 7 दिनों के भीतर उनके खेत में बिजली का खंभा और मीटर पहुँच जाएगा। यह उन किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अब तक सिंचाई के भारी खर्च की वजह से मुनाफे की खेती नहीं कर पा रहे थे।
डीजल का झंझट खत्म, अब बिजली से होगी बचत
ग्राउंड लेवल पर देखें तो एक एकड़ खेत की सिंचाई में डीजल का खर्च किसानों की कमर तोड़ देता है। लेकिन बिजली कनेक्शन मिलने के बाद यह खर्च मात्र कुछ पैसे प्रति यूनिट में सिमट जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमारा मकसद खेती को सुलभ और सस्ता बनाना है। जब लागत कम होगी तभी भोजपुर का किसान समृद्ध होगा।
किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें अप्लाई?
अगर आपके पास खेती योग्य जमीन है तो आप इस योजना के हकदार हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है। सारा प्रोसेस ऑनलाइन है:
-
सबसे पहले sbpdcl.co.in (साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन) की वेबसाइट पर जाएं।
-
कृषि कनेक्शन वाले सेक्शन में जाकर अपनी डिटेल्स भरें।
-
ज़रूरी कागज़ात: अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड और ज़मीन की रसीद (भू-प्रमाण पत्र/खसरा संख्या) तैयार रखें। एक पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर भी अपडेट करना होगा।
अक्सर सरकारी योजनाओं में फाइलें महीनों तक दबी रहती हैं लेकिन इस बार बिजली विभाग ने 7 दिनों की डेडलाइन तय की है। भोजपुर में विभाग लगातार कैंप लगाकर भी किसानों को जागरूक कर रहा है। विभाग की अपील सीधी है की देर न करें और आज ही अप्लाई करें तथा अपना सिंचाई का खर्च आधा करें।

