मॉनसून में क्यों बढ़ जाते हैं सांप काटने के मामले? जानें कारण, बचाव के तरीके और सांपों से जुड़े अनोखे तथ्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में हर साल सांप काटने के लगभग 30 से 40 लाख मामले आते हैं जिनमें 50 हजार मौतें हो जाती हैं। बीबीसी की रिपोर्ट और नेशनल हेल्थ मिशन की SOP के आधार पर जानिए कि मॉनसून में सांप क्यों बाहर निकलते हैं, सांप काटने के मुख्य लक्षण क्या हैं और अस्पताल पहुंचने से पहले कौन सी सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं।

बारिश का मौसम शुरू होते ही एक और चीज तेजी से बढ़ने लगती है वो है सांप काटने की घटनाएं। हर साल मॉनसून के दौरान अस्पतालों में स्नेक बाइट के मामले अचानक बढ़ जाते हैं और गांव-कस्बों से लेकर शहरों तक सांप निकलने की खबरें आम हो जाती हैं। आखिर बारिश के मौसम में ही सांप इतनी बड़ी संख्या में घरों और खेतों की तरफ क्यों आ जाते हैं? जानिए इसके पीछे की असली वजह, बचाव के तरीके और सांपों से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।

मॉनसून में सांप घरों की तरफ क्यों आते हैं

सांप जमीन के अंदर बिल बनाकर रहते हैं। तेज बारिश होने पर उनके बिलों में पानी भर जाता है, जिससे उन्हें सुरक्षित और सूखी जगह की तलाश करनी पड़ती है। यही वजह है कि वे घरों की दीवारों, सीढ़ियों, बाथरूम और स्टोररूम जैसी सूखी और बंद जगहों में शरण लेने लगते हैं।

इसके अलावा बारिश के दौरान चूहे अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं, मेंढक ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ जाती है। सांपों का मुख्य भोजन यही जीव हैं, इसलिए जहां इनकी मौजूदगी बढ़ती है, वहां सांप भी अपने आप खिंचे चले आते हैं। चूंकि सांप ठंडे खून वाले (कोल्ड ब्लडेड) जीव हैं, इसलिए वे शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए भी सूखी और गर्म जगहों को तरजीह देते हैं, और घर इसके लिए सबसे आसान ठिकाना बन जाते हैं।

आंकड़े क्या कहते हैं

आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में सांप के काटने से मौत का आंकड़ा बेहद चिंताजनक है। हर साल देश में करीब 58 हजार लोगों की मौत सांप के जहर से होती है, जो दुनियाभर में सांप के काटने से होने वाली कुल मौतों का करीब आधा हिस्सा है। एक अध्ययन के मुताबिक पिछले दो दशकों में भारत में सांप काटने से 12 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जिनमें करीब आधे मामले 30 से 69 साल की उम्र के लोगों के हैं और करीब एक-चौथाई मामलों में पीड़ित बच्चे रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर भी यह ट्रेंड साफ दिखता है। कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मॉनसून शुरू होते ही स्नेक बाइट के मामलों में कई गुना उछाल दर्ज किया जाता है, जिसके बाद अस्पतालों को अलर्ट पर रहना पड़ता है।

सांप काटने पर क्या करें

सांप काटने पर क्या न करें

घर में सांप न आए, इसके लिए ये सावधानियां बरतें

सांपों से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य

बहरहाल, मॉनसून के मौसम में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। घर और आसपास की सफाई का ध्यान रखें, रात में टॉर्च लेकर ही बाहर निकलें और सांप दिखने पर घबराने की बजाय तुरंत विशेषज्ञों की मदद लें। सही जानकारी और समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।

Exit mobile version