Virat Bharat
राजस्थान के कृषि विभाग और डाक विभाग के बीच ऐतिहासिक MoU साइन हुआ। बीज, खाद और कीटनाशकों के सैंपलिंग व टेस्टिंग सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाया जाएगा।
मौके पर जाकर इंस्पेक्टर AgriQMS ऐप से जांच करेंगे। इस दौरान लोकेशन की जियो-टैगिंग, उत्पादों की फोटो और डिजिटल विवरण के साथ सिस्टम जनरेटेड QR कोड का इस्तेमाल होगा।
सैंपल टैम्पर-प्रूफ बैग में सील होंगे और लैब का चयन ऐप द्वारा रैंडमली होगा। लैब को डीलर या कंपनी की पहचान नहीं दिखेगी, जिससे जांच पूरी तरह निष्पक्ष रहेगी।
सभी सैंपल जयपुर में कोड के जरिए गोपनीय किए जाएंगे। इसके बाद इंडिया पोस्ट स्पीड पोस्ट के माध्यम से अधिकृत प्रयोगशालाओं तक सैंपल सुरक्षित और समय पर पहुंचाएगा।
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार, इस डिजिटल व्यवस्था से घटिया खाद-बीज पर रोक लगेगी। किसानों को सिर्फ प्रमाणित सामग्री मिलेगी, जिससे पैदावार और आय दोनों बढ़ेंगे।