Virat Bharat

सपना चौधरी का कन्या पूजन

नवरात्रि के पावन पर्व पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने घर पर कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया।

श्रद्धा भाव से धोए चरण

सपना चौधरी ने पूरे विधि-विधान से छोटी-छोटी कन्याओं के पैर धोकर उनका सत्कार किया और आशीर्वाद लिया।

लगाया कुमकुम का तिलक

पारंपरिक सफेद सूट और राजस्थानी बांधनी दुपट्टे में सजी सपना ने सभी कन्याओं के माथे पर तिलक लगाया।

अपने हाथों से कराया भोजन

सपना ने पूरी, हलवा और चने का प्रसाद खुद अपने हाथों से बच्चों को प्रेमपूर्वक खिलाया।

बांटे खास उपहार

कन्या भोज संपन्न होने के बाद सपना ने सभी बच्चों को खिलौने, गुड़िया और खास गिफ्ट भेंट किए।

लिया कन्या रूपी दुर्गा का आशीर्वाद

नन्हीं बच्ची ने जब सपना के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, तो यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया।

'जो लंका लगाए उसके पीछे शेर छोड़ देना...'

तस्वीरों के साथ सपना ने लिखा— "जो मेरी लंका लगाने की कोशिश करें उसके पीछे अपना शेर छोड़ देना माता रानी, मैं तो कहती हूं त्रिशूल अलग से घोंप देना..."।

सोशल मीडिया पर छाया देसी अंदाज

फैंस सपना की इस सादगी और उनके बेबाक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसी ही अन्य स्टोरीज के लिए जुड़े रहें!