किस दिशा में सिर करके सोना सबसे अच्छा रहता है, देखिये सोने को लेकर वास्तु से जुड़े नियम

Vastu Shastra For Sleeping Direction : इंसान के जीवन मे वास्तु का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है और इसके जरा से इधर उधर होने से इंसान की जिंदगी में भी हलचल होनी शुरू हो जाती है। अगर जीवन मे सुख शांति और समर्द्धि चाहिए तो इंसान को वास्तु के नियमों का हमेशा पालन करना चाहिये। घर की कौन सी दिशा में क्या क्या होना चाहिये उसको ध्यान में रखकर ही हमेशा अपने घर का निर्माण करना चाहिये। बेडरूम में सोते समय आपका सिर किस दिशा में होना चाहिए ये भी ध्यान रखना होता है।

वास्तु के नियमों का पालन करके इंसान अपनी जिंदगी में आ रही बहुत सी बाधाओं को आसानी से दूर कर सकता है। वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ मान्यताओं के अनुसार अगर सोते आपका सिर सही दिशा में नही है तो आपके जीवन मे बहुत कुछ उल्टा सीधा हो सकता है। सही दिशा में सिर करके नही सोने के चलते मनुष्य को अपने जीवन मे बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसलिये चलिये जानते है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन सी दिशा में सिर करके सोना सबसे सही माना जाता है।

कौन सी दिशा में सिर करके सोना अशुभ होता है?

वास्तु के नियमों के अनुसार इंसान को कभी भी पश्चिम दिशा की ओर सिर करके नही सोना चाहिये। वास्तु शास्त्र ही नही अपितु विज्ञान के अनुसार भी पश्चिमी दिशा में सिर करके सोना हानिकारक माना जाता है। इसकी वजह से इंसान के जीवन मे बहुत से संकट आने लगते है। पश्चिमी दिशा में सिर करके सोने के चलते मनुष्य के वैवाहिक जीवन मे तो संकट आते ही है साथ मे स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद खराब असर होता है। मनुष्य के जीवन मे नकारात्मक शक्तियों का प्रवाह पश्चिमी दिशा में सिर करके सोने से अधिक होता है।

सोते समय सिरहाना किधर होना चाहिए?

आज के समय में बहुत से लोग ऐसे है जो वास्तु को नहीं मानते और उनकी जिंदगी में हमेशा उथल पुथल मची रहती है। इसलिए इंसान को वास्तु के हिसाब से सभी कार्य करने चाहिए। आप घर में सो रहे है या फिर बाहर कहीं पर भी लेकिन आपका सिरहाना किस दिशा में होना चाहिए ये काफी महत्वपूर्ण होता है।

Vastu Shastra For Sleeping Direction
Vastu Shastra For Sleeping Direction

जब आप सोते है तो आपका सिरहाना पूर्व दिशा में होना चाहिए क्योंकि ऐसी दिशा से सूर्योदय होता है। वास्तु के नियमों के अनुसार बताया जाता है की पूर्व दिशा में सर करने सोने से इंसान के ज्ञान में वृद्धि होती है और इस दिशा में सिरहाना करने को वास्तु के हिसाब से सबसे उत्तम माना जाता है।

रात को कौन सी दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए?

पूर्व दिशा के अलावा उत्तर दिशा में भी सिरहाना करके सोने को शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में सिरहाना करने से इंसान के शरीर में चुम्बकीय ऊर्जा का परवाह होता है जिसकी वजह से सकारात्मक ऊर्जा शरीर में प्रवेश करती है। इसलिए पूर्व और उत्तर दिशा में सिरहाना करके ही आपको सोना चाहिए।

Leave a Comment