• Home
  • कृषि समाचार
  • नारनौल की पुरानी अनाज मंडी से सरसों के 37 कट्टे चोरी, 1.30 लाख का नुकसान

नारनौल की पुरानी अनाज मंडी से सरसों के 37 कट्टे चोरी, 1.30 लाख का नुकसान

नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में एक दुकान के बाहर रखे सरसों के 37 कट्टे चोरी हो गए। दुकानदार ने करीब 1.30 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Haryana News: हरियाणा के नारनौल शहर में पुरानी अनाज मंडी से सरसों के कट्टे चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर एक दुकान के बाहर रखे सरसों के 37 कट्टे उठाकर ले गए। इस घटना में करीब 1 लाख 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

नारनौल की पुरानी अनाज मंडी से सरसों के 37 कट्टे चोरी, 1.30 लाख का नुकसान
नारनौल की पुरानी अनाज मंडी से सरसों के 37 कट्टे चोरी, 1.30 लाख का नुकसान

दुकान के बाहर रखे थे 104 कट्टे

मिली जानकारी के अनुसार पुरानी मंडी निवासी महेंद्र कुमार गोयल की नागरिक अस्पताल के पास स्थित पुरानी अनाज मंडी में कन्हैया लाल पुरुषोत्तम दास के नाम से दुकान है।

दुकानदार ने बताया कि दुकान के बाहर कुल 104 कट्टे सरसों के रखे हुए थे। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए ऊपर से तिरपाल भी ढकी गई थी। आरोप है कि रात के समय अज्ञात चोर सरसों की एक पूरी ढांग लेकर फरार हो गए, जिसमें 37 कट्टे शामिल थे।

सुबह दुकान पहुंचने पर हुआ खुलासा

महेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे दुकान पर पहुंचे तो उन्हें कट्टों की संख्या कम दिखाई दी। शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन गिनती करने पर 37 कट्टे गायब मिले।

इसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

1.30 लाख रुपये का बताया नुकसान

दुकानदार के अनुसार चोरी हुए 37 कट्टों की कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि मंडी क्षेत्र के आसपास कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो सकती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग

दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंडी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए। साथ ही चोरी हुए सरसों के कट्टों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

News Written By

Kumar Vinod

खेती करना ओर खेतों से सोना उपजाना अच्छा लगता है। कृषि विषय से स्नातक करने के बाद कृषि को ही अपना करियर बनाया ओर आज कृषि के साथ साथ आप सभी के लिए खेती से जुड़े आर्टिकल लिखता हूं। कृषि से जुड़ी जानकारियों के लिए मुझे फॉलो करे।