BEd परीक्षा देने निकली महिला को Brezza ने कुचला, मौके पर मौत — पानीपत हिट एंड रन हादसा

पानीपत के समालखा GT रोड पर BEd परीक्षा देने जा रही परमजीत (30) को तेज रफ्तार Brezza ने टक्कर मारी। मौके पर मौत, चालक फरार। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

Written By Vinod Yadav
Jun 07, 2026 • 11:34

सुबह घर से निकली थी एक सपने के साथ की आज BEd की परीक्षा देनी है ताकि आने वाला भविष्य सुनहरा हो सके लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। 

पानीपत की समालखा GT रोड पर वो सपना एक पल में बिखर गया। 30 साल की परमजीत आज परीक्षा हॉल तक नहीं पहुँच पाईं।

नजफगढ़ की कश्मीरी कॉलोनी में रहने वाली परमजीत अपने पति राकेश के साथ पानीपत बस स्टैंड से बस में बैठकर समालखा के LNT कॉलेज पहुँची थीं। दोनों कपूर फैक्ट्री के सामने बस से उतरे और सड़क पार करने लगे और बस इतना ही वक्त लगा एक जिंदगी खत्म होने में।

एक तेज रफ्तार Brezza कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पति राकेश की आँखों के सामने सब कुछ हो गया।

चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए समालखा अस्पताल भेज दिया है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

यह हादसा एक बार फिर GT रोड पर बेलगाम रफ्तार का खौफनाक नतीजा है। परीक्षा केंद्र के ठीक सामने, दिन के उजाले में एक महिला की जान चली गई और आरोपी अब तक पुलिस की पहुँच से बाहर है।

ABOUT THE AUTHOR

हरियाणा की हर खबर पर नजर - समय पर अपडेट आपके लिए जरुरी है और इस काम को पिछले 8 सालों से आपके लिए निभा रहा हूँ। बेबाक खबरें निडरता के साथ में आप तक पहुँचाना ही उ ...Read More