हरियाणा में 3 दिन भीषण लू का अलर्ट, 45° पार जाएगा तापमान — जानें किस जिले में कब होगा असर
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ खत्म होते ही लू का कहर शुरू हो गया है और मौसम विभाग की तरफ से 8-10 जून तक अलग-अलग जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें की पारा 45° पार संभव है और 11-12 जून को हल्की बारिश से राहत के आसार नजर आने वाले है। पढ़िए पूरी खबर -
बारिश के चलते राहत की उम्मीद लगाए बैठे हरियाणावासियों के लिए बुरी खबर है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में लोगों को लू का प्रकोप झेलना पडेगा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर आज खत्म होते ही प्रदेश में गर्मी का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
बीते दिन महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई थी लेकिन यह राहत बेहद अस्थायी साबित हुई।
किस दिन कहाँ चलेगी लू?
8 जून से सिरसा, हिसार, भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी की शुरुआत होगी। 9 जून को जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल भी इसकी चपेट में आ जाएंगे। और 10 जून तक पूरा प्रदेश लू की लपटों में होगा जिससे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
आज यानी 7 जून को दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में अभी भी बारिश और आंधी का यलो अलर्ट बरकरार है। कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधियाँ भी चल सकती हैं।
थोड़ी राहत 11-12 जून को मिल सकती है जब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन यह राहत भी सीमित ही रहेगी।
एक चिंताजनक बात और है की जून के शुरुआती 6 दिनों में राज्य में सामान्य से 12% कम बारिश दर्ज की गई है। मानसून अभी दूर है और गर्मी करीब। अब देखना ये होगा की लोगों को आने वाले समय में कितनी बारिश मिलती है और खेती में इसका क्या प्रभाव होने वाला है।