हरियाणा

हरियाणा में भूकंप, रोहतक रहा केंद्र, दिल्ली-NCR तक हिली धरती

शुक्रवार रात हरियाणा और दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 10 बजकर 41 मिनट पर धरती हिली।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र हरियाणा का रोहतक जिला रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई।

भूकंप का केंद्र धरती से करीब 5 किलोमीटर नीचे था। तीव्रता कम होने की वजह से कहीं से भी किसी नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें -हरियाणा शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम: 12 हजार सरकारी टीचरों की नौकरी दांव पर! बिना HTET अब नहीं चलेगी मास्टरी

कई जिलों में महसूस हुए झटके

रोहतक में केंद्र होने के बावजूद इसका असर काफ़ी दूर तक रहा। दिल्ली-NCR के साथ हरियाणा के कई जिलों में लोगों ने हल्के झटके महसूस किए।

कुछ लोग झटका महसूस होते ही घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि झटके हल्के थे, इसलिए हालात जल्दी सामान्य हो गए।

यह भी पढ़ें -Palwal Illegal Firecracker Factory Busted: पलवल में खेतों के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली की महिला समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में बारूद जब्त

दिल्ली-NCR में क्यों आते रहते हैं झटके

दिल्ली-NCR और उससे सटा हरियाणा का इलाक़ा भूकंप के लिहाज़ से संवेदनशील ज़ोन में आता है। भूगर्भ वैज्ञानिक इसे सिस्मिक ज़ोन-4 में रखते हैं, जिसे ज़्यादा जोखिम वाला माना जाता है।

यही वजह है कि इस पूरे इलाक़े में हल्के झटके बीच-बीच में आते रहते हैं। ज़्यादातर की तीव्रता कम होती है, पर विशेषज्ञ हमेशा सतर्क रहने की सलाह देते हैं।

झटका महसूस हो तो क्या करें

भूकंप के वक़्त घबराने के बजाय किसी मज़बूत मेज़ के नीचे छिप जाना चाहिए। झटके थमने पर ही खुली जगह की ओर निकलें। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और इमारत के बाहर खुले मैदान में जाकर रुकें। ध्यान रहे कि भूकंप के समय शुरुआती कुछ सेकंड ही कीमती होती है ओर इस दौरान ही लिया फैसला जनहानि होने से रोक सकता है।

यह भी पढ़ें -करनाल के घरौंडा में सनसनीखेज वारदात: दुकान खोलकर सफाई कर रहे व्यापारी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp