हरियाणाअम्बाला
Haryana News: अंबाला में सरकार के खिलाफ फूटा दमकल और सफाई कर्मियों का गुस्सा, बीच सड़क पर करवाया मुंडन
हरियाणा के अंबाला में अपनी मांगों को लेकर अड़े सफाई और दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल 30वें दिन भी जारी रही। सरकार की वादाखिलाफी और नए फरमानों के खिलाफ रोष जताते हुए अंबाला सदर शाखा के नगर परिषद गेट पर 3 दमकल कर्मियों और 6 सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 5 सितंबर को पूरे राज्य में मंत्रियों के आवास के बाहर झाड़ू प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है।
Haryana News: हरियाणा के अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई और दमकल विभाग की अनिश्चितकालीन हड़ताल 30वें दिन में प्रवेश कर गई है। प्रशासनिक वादाखिलाफी और 13 मई के लिखित समझौते को लागू न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को अंबाला सदर शाखा में नगर परिषद गेट पर 3 दमकल और 6 सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कराकर रोष प्रकट किया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री विपुल गोयल की घोषणाएं मूल मांगों से मेल नहीं खाती हैं। इसके विरोध में 5 सितंबर को प्रदेशभर के मंत्रियों के आवासों पर ‘झाड़ू प्रदर्शन’ का ऐलान किया गया है।


