शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं पर मेहरबान हुई सरकार, अमित कुमार और एकता भ्याण सहित हरियाणा के इन 7 खिलाड़ियों को मिलेगी HCS-HPS की नौकरी

Written by: Vipin Zaildar

Published:

Haryana News: हरियाणा के खेल गलियारों और प्रशासनिक हलकों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है। दुनिया भर में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाकर…


अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं पर मेहरबान हुई सरकार
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं पर मेहरबान हुई सरकार
Google News विराट भारत को गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें

Haryana News: हरियाणा के खेल गलियारों और प्रशासनिक हलकों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है। दुनिया भर में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के 7 दिग्गज अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई है। राज्य सरकार इन सभी 7 आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन को सीधे हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) और हरियाणा पुलिस सर्विस (HPS) के राजपत्रित (Gazetted) पदों पर नियुक्ति देने जा रही है।

विज्ञापन

लंबे समय से चल रहे कानूनी दांव-पेंच के बाद आखिरकार इन खिलाड़ियों को उनका हक मिलने जा रहा है। सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा इस संदर्भ में आधिकारिक नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती ‘हरियाणा आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन (रिक्रूटमेंट और सर्विस की शर्तें) रूल्स, 2018’ के तहत की जा रही है। दरअसल, इन नियुक्तियों को लेकर अलग-अलग अदालतों में कई तरह के केस लंबित थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंहरियाणा के 1.15 लाख कच्चे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी: जुलाई से मिलेगा एरियर, जानें आपके जिले में कितना बढ़ेगा वेतन

अब माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व के दिशा-निर्देशों और उस पर आई स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) में माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 29 मई 2026 के ऐतिहासिक आदेश का पूरी तरह पालन करते हुए सरकार ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद अब इन खिलाड़ियों का सीधा अफसर बनने का रास्ता साफ हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं पर मेहरबान हुई सरकार
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं पर मेहरबान हुई सरकार
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं पर मेहरबान हुई सरकार
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं पर मेहरबान हुई सरकार

सरकार की इस विशेष सूची में देश के कई जाने-माने और बड़े चेहरे शामिल हैं जिन्होंने वैश्विक स्तर पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। प्रशासनिक और पुलिस पदों पर तैनात होने वाले इन 7 एथलीट्स में मशहूर निशानेबाज अंकुर मित्तल और अभिषेक वर्मा, पैरालंपिक पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह, पैरा-बैडमिंटन स्टार तरुण ढिल्लों, विख्यात पैरा-एथलीट एकता भ्याण, पहलवान अमित कुमार और धावक मनजीत सिंह के नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से न केवल मैडल जीते, बल्कि अब वे सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत करने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ेंहरियाणा शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम: 12 हजार सरकारी टीचरों की नौकरी दांव पर! बिना HTET अब नहीं चलेगी मास्टरी

हरियाणा सरकार की ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति के तहत खेल कोटे से मिलने वाली इन नौकरियों से खेल जगत में एक बार फिर सकारात्मक संदेश गया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से अन्य युवा खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा। इन खिलाड़ियों को जल्द ही उनके आवंटित विभागों और पुलिस थानों में ट्रेनिंग व पोस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। इस बड़े फैसले के बाद खिलाड़ियों के परिवारों और उनके गृह जिलों में जश्न का माहौल बना हुआ है।

Vipin Zaildar
About the Author Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। View all posts by Vipin Zaildar →

मिलती-जुलती ख़बरें

Join Us