दिल्ली के नेबसराय से रोहतक दोस्तों से मिलने आए एक लिव-इन कपल के शव झज्जर जिले में नहर से मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों शव जसौरखेड़ी से भैंसरू जाने वाली सड़क पर पुल के पास एनसीआर माइनर से बरामद हुए। पुलिस ने मामले में हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 36 वर्षीय संदीप और 25 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। दोनों करीब आठ महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों 26 सितंबर को कार से हसनगढ़ आए थे।

यह भी पढ़ें -फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ियों से लूट, एक आरोपी गिरफ्तार - तीन की तलाश जारी

30 सितंबर को हुई थी आखिरी बातचीत

जानकारी के मुताबिक, संदीप ने 30 सितंबर को अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात की थी। इसके बाद दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में दोनों के शव नहर में मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका को लेकर आगे बढ़ रही है।

दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में दोनों के दोस्तों पर शक जताया जा रहा है। सांपला थाना पुलिस ने हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -सिंगापुर में निवेश को लेकर कंपनियों से मिले CM सैनी, डेटा सेंटर और रक्षा क्षेत्र पर चर्चा

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस के किसी आला अधिकारी ने मीडिया के कैमरे के सामने आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

जांच के दौरान पुलिस हत्या की वजह, घटना में शामिल लोगों और कपल के नहर तक पहुंचने से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें -हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशिया चैंपियनशिप में जीते 32 पदक, गौरव गौतम ने किया स्वागत