शनिवार, 1 अगस्त 2026

कैथल में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़: गोली लगने से एक घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

Written by: Vipin Zaildar

Published:

कैथल के पूंडरी-फरल रोड पर एंटी नारकोटिक्स सेल और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस ने मौके से उसके 4 अन्य साथियों को दबोच लिया।


कैथल में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़: गोली लगने से एक घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार
कैथल में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़: गोली लगने से एक घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार
Google News Google पर हमें चुनें

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) को बड़ी सफलता मिली है। तड़के पूंडरी-फरल रोड पर पुलिस टीम और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल को क्षेत्र में नशा तस्करों की आवाजाही की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पूंडरी से फरल रोड के बीच नाकाबंदी कर घेराबंदी की।

खुद को पुलिस से घिरा देख तस्करों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में मटौर गांव निवासी संदीप नामक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर सुरक्षा के बीच कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदीप के चार अन्य साथियों को भी मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस टीम अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के जरिए नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े तस्करों और पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की छापेमारी की जाएगी।

Vipin Zaildar
लेखक के बारे में Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। View all posts by Vipin Zaildar →

Join Us