मौसम अपडेटहरियाणा

हरियाणा में दो दिन थमेगी बारिश, 14-15 अगस्त को फिर बरसेंगे बादल

हरियाणा में अगले दो दिन मानसून कमजोर रहेगा, हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय होगा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। तापमान में गिरावट से राहत।

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले दो दिन मानसून कुछ नरम रहने वाला है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार को बारिश का दायरा और सिमट जाएगा और सिर्फ़ कुछ जगहों पर छिटपुट बौछारें पड़ेंगी।

14-15 अगस्त को फिर सक्रिय होगा मानसून

प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर यह है कि यह सुस्ती ज्यादा दिन नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अगस्त को मानसून दोबारा जोर पकड़ेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -Sirsa Fast Track Court Decision: सिरसा में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, एक को 5 साल और दूसरे को 2 साल की जेल

बुधवार को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और भिवानी में भी बारिश के आसार हैं। इससे इन इलाकों के तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान पलवल में 33.5 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -Faridabad Job Fair: फरीदाबाद के बड़खल में कल लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

किसानों के लिए सलाह

प्रदेश के हर जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश और नमी को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है। खासकर कपास और धान की फसल में पानी जमा न होने देने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि कीटनाशक का छिड़काव मौसम साफ होने के बाद ही करें। कपास ओर धान में बारिश का पानी जमा होने से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है इसलिए निकासी का सही से प्रबंध करना है।

Vinod Yadav

विनोद यादव 'विराट भारत न्यूज़' के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे डिजिटल मीडिया, रणनीतिक पत्रकारिता और निष्पक्ष समाचार कवरेज में वर्षों का अनुभव रखते हैं। उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय मुद्दों, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहितैषी पत्रकारिता पर है। विराट भारत न्यूज़ के माध्यम से वे पाठकों तक सत्य, विश्वसनीय और सटीक समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp