खूब कमाई होती है लेकिन पैसा रुकना नहीं है, ये उपाय करो फिर देखों कमाल

आज के समय में बहुत से लोगों की ये शिकायत रहती है की वे पैसा तो बहुत कमाई करते है लेकिन पैसा कहां चला जाता है इसका पता ही नहीं चलता है। उनके पास में पैसा रुकता ही नहीं है और इसके चलते वे काफी मुश्किल में अपना जीवन जीने को मजबूर हो जाते है। लेकिन आपको बता दें की वैदिक शास्त्रों में पैसे को रोकने के उपाय बताये गए है जिनके जरिये आप आसानी के साथ में कमाए हुए पैसों को नाम सिर्फ रोक सकते है बल्कि और अधिक पैसों की कमाई कर सकते है।

वेदिक शास्त्रों का मानना है कि ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। विशेष रूप से आर्थिक स्थिति में सुधार और अधिक धन अर्जित करने के लिए एस्ट्रोलॉजी के कई उपाय सुझाए गए हैं। हालांकि इन उपायों को करने से पहले किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श करना हमेशा बेहतर होता है। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख ज्योतिषीय उपाय जिनसे आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते हैं। आर्टिकल अच्छा लगे तो इसको शेयर जरूर करें।

शुक्र ग्रह को मजबूत करना और कुबेर की स्थापना

शुक्र ग्रह धन, विलासिता और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। अगर आपका शुक्र गृह मजबूत है तो आपके पास में पैसे की बारिश होने लगती है। देखिये शुक्र को मजबूत करने के लिए कौन कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद वस्त्र, चावल, चीनी और दूध अर्पित करें।
  • सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, जैसे चावल, दही, चीनी आदि।
  • महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें उपहार दें, विशेषकर शुक्रवार को।
  • चमकीले वस्त्र पहनें और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक वस्त्रों का उपयोग करें।

इसके अलावा आपको बता दें की कुबेर धन के देवता माने जाते हैं। कुबेर यंत्र को घर में रखने और इसकी पूजा करने से धन का आगमन बढ़ सकता है। कुबेर यंत्र को किसी शुभ मुहूर्त में स्थापित करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। हर शुक्रवार को कुबेर यंत्र के सामने घी का दीपक जलाएं और कुबेर मंत्र का जाप करें। “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।”

राहु-केतु की शांति के उपाय

राहु और केतु के अशुभ प्रभाव से आर्थिक नुकसान हो सकता है। इनकी शांति के लिए उपाय करना आवश्यक है। राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनिवार को काले तिल और काले कपड़े का दान करें। केतु के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। इन ग्रहों के मंत्र का जाप करें ताकि सब सही से चलने लगे। राहु मंत्र: “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।” केतु मंत्र: “ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः।”

इसके साथ ही अपने बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए पीली वस्तुओं का दान करें। बृहस्पति ज्ञान, समृद्धि और धन का कारक है। गुरुवार को पीली दाल, हल्दी, केले, और पीले वस्त्र का दान करें। पुखराज धारण करें, लेकिन ज्योतिषी की सलाह से ही। नारियल और सिक्के का उपाय भी आर्थिक समृद्धि के लिए कारगर माना जाता है। इसलिए किसी नदी या बहते जल में नारियल और सिक्के प्रवाहित करें। इसे धन वृद्धि और धन की रुकावट दूर करने के लिए प्रभावी माना जाता है।

प्रत्येक पूर्णिमा को माता लक्ष्मी की पूजा

माता लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं और उनकी नियमित पूजा से धन में वृद्धि होती है। पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। ध्यान के साथ में “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मन्त्र का जाप करें। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और आपके जीवन की सभी आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है।

माँ लक्ष्मी की पूजा के साथ में आप अपने जीवन और राशि में चंद्र ग्रह को भी शांत करें। चंद्र ग्रह मानसिक स्थिति और शांति का प्रतिनिधित्व करता है, और इसका असर हमारी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सोमवार को उपवास रखें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। रात्रि में चंद्रमा को देखकर ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ का जाप करें।

ध्यान और योग तथा आर्थिक मंत्रों का जाप

ध्यान और योग के माध्यम से भी आप अपने मानसिक संतुलन को बनाए रख सकते हैं, जिससे आप आर्थिक निर्णय अधिक समझदारी से ले पाएंगे। नियमित ध्यान आपको समृद्धि की ओर बढ़ने में मदद करता है। कुछ विशेष मंत्र धन वृद्धि के लिए अत्यधिक प्रभावी माने जाते हैं।
धन प्राप्ति के लिए आप इस मंत्र “ॐ श्रीं श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का नियमित जाप आपको आर्थिक क्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करता है।

घर की साफ-सफाई और वास्तु दोष निवारण

घर में साफ-सफाई और वास्तु दोष का भी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। घर में उत्तर दिशा में धन रखने का स्थान बनाएं और वहां नियमित रूप से कुबेर की पूजा करें। घर में टूटी हुई वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए, इससे आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, ग्रहों की स्थिति का हमारे धन, आर्थिक स्थिरता और समृद्धि पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। उपर्युक्त उपायों को नियमित रूप से करने से आप न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि धन की बचत और उसका सही उपयोग भी कर सकते हैं। हालांकि, हर उपाय करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह अवश्य लें।