हरियाणागुरुग्राम

गुरुग्राम के गांव में चल रहा था फर्जी डॉक्टर का क्लिनिक, छापे में पकड़ा गया

गुरुग्राम के बिनौला गांव में बिना लाइसेंस क्लिनिक चला रहे फर्जी डॉक्टर मुकेश कुमार को सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी में पकड़ा। मौके पर वह मरीजों का इलाज करते मिला। दवाएं, उपकरण और डॉक्टर की मुहर जब्त, एफआईआर दर्ज।

विराट भारत, गुरुग्राम समाचार: गुरुग्राम के बिनौला गांव में जो व्यक्ति खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था, उसके पास न कोई डिग्री थी और न ही कोई लाइसेंस। और यह बात तब खुली जब छापा मारने पहुंची टीम ने उसे रंगे हाथ मरीज देखते हुए पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से बिना किसी वैध योग्यता के लोगों का इलाज कर रहा था जो सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ था।

मामला तब आगे बढ़ा जब सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड को इसकी गुप्त सूचना मिली। सोमवार शाम इसी सूचना पर सीएमओ कार्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप को फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ छापेमारी में शामिल होने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -Sirsa Fast Track Court Decision: सिरसा में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, एक को 5 साल और दूसरे को 2 साल की जेल

छापे में क्या मिला

टीम बिनौला गांव में टेरी शॉप के पास बने सैनी क्लिनिक पहुंची। पुलिस के मुताबिक उस वक़्त मुकेश कुमार क्लिनिक में मरीजों का इलाज कर रहा था।

जब टीम ने उससे डिग्री और लाइसेंस मांगा तो वह कोई वैध कागज़ नहीं दिखा सका। इसके बाद क्लिनिक की तलाशी में जो सामान मिला वह किसी पूरे अस्पताल जैसा था।

यह भी पढ़ें -Faridabad Job Fair: फरीदाबाद के बड़खल में कल लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

टीम ने वहां से तीन बेड, स्टेथोस्कोप, ब्लड प्रेशर मशीन, थर्मामीटर, इंजेक्शन, दवाइयां, इस्तेमाल की हुई सिरिंज और सुई बरामद कीं। इसके अलावा प्रिस्क्रिप्शन स्लिप, लैब रिपोर्ट और क्लिनिक का रजिस्टर भी जब्त हुआ। सबसे अहम टीम को एक डॉक्टर की मुहर भी मिली जिसका कथित तौर पर इस्तेमाल मरीजों को पर्चे थमाने में किया जा रहा था।

आरोपी पर कौन सी धाराएं

स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के बाद मुकेश कुमार के खिलाफ बिलासपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार उस पर एनएमसी अधिनियम की धारा 34 और बीएनएस की धारा 125 व 318 (4) के तहत मामला बना है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है।”

यह भी पढ़ें -Haryana School Snake Advisory: हरियाणा के स्कूलों में सांप दिखने पर स्टाफ नहीं दिखाएगा बहादुरी, शिक्षा विभाग ने जारी की सख्त गाइडलाइन

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह क्लिनिक कब से चल रहा था और अब तक कितने मरीज इसके भरोसे इलाज करा चुके हैं।

Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp