हरियाणारेवाड़ी

Haryana Electoral Roll SIR 2026: मतदाता सूची में नाम कटने का खतरा! 2.09 लाख लोगों को मिलेंगे नोटिस, 30 अगस्त तक मौका

रेवाड़ी/हरियाणा: हरियाणा में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव विभाग ने जिले में अधूरे या त्रुटिपूर्ण दस्तावेजों वाले कुल 2 लाख 9 हजार 560 मतदाताओं को आज से नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन नागरिकों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और वे फॉर्म-6 भरकर दोबारा अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

2.09 लाख मतदाताओं पर संकट

चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार रेवाड़ी जिले में कुल 7 लाख 39 हजार 338 पंजीकृत मतदाताओं का सत्यापन किया गया था। इनमें से लगभग 28% यानी 2,09,560 वोटरों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों में कमियां पाई गईं। विभाग के अनुसार 23,100 मतदाता ऐसे मिले है जिन्होंने अपने प्रपत्र (फॉर्म) जमा ही नहीं करवाए। इसके अलावा 9,247 मतदाता वो हैं जिनके रिकॉर्ड और निजी जानकारी में त्रुटियां या गलतियां पाई गईं। इतना ही नहीं बल्कि 97,213 मतदाता का जिलेभर में मानचित्रण (Unmapped Data) किया जाना अभी बाकी है।

30 अगस्त तक रखना होगा पक्ष, वरना 3 अक्टूबर को कट जाएगा नाम

चुनाव तहसीलदार के अनुसार बीएलओ (BLO) के माध्यम से घर-घर नोटिस तामील कराए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को 30 अगस्त 2026 तक अपना पक्ष रखना होगा और जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। यदि कोई व्यक्ति तय समयसीमा में अपने दस्तावेज सही नहीं कराता है, तो उसका नाम 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम (Final) मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -Sirsa Fast Track Court Decision: सिरसा में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, एक को 5 साल और दूसरे को 2 साल की जेल

डीसी अभिषेक मीणा का आश्वासन: कोई पात्र छूटेगा नहीं

उपायुक्त (DC) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक का वोट काटना नहीं है बल्कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं आ पाए हैं उन्हें सुनवाई का पूरा अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नागरिक चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in या ceoharyana.gov.in पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -Faridabad Job Fair: फरीदाबाद के बड़खल में कल लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

प्रशासन ने साफ किया है कि यह पूरी प्रक्रिया बीएलओ के जरिए ही संचालित होगी। इस दौरान न केवल पुराने दस्तावेजों की कमियों को दूर किया जाएगा, बल्कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे भी नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं।

समाधान शिविर में ऑन-द-स्पॉट निस्तारण

इसी बीच, लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम दलबीर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ आम जनता की प्रशासनिक शिकायतें सुनीं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाए और कोई भी मामला अकारण लंबित न रखा जाए।

Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp