हरियाणा

Panchkula Murder Case: पंचकूला में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन की पत्नी की हत्या, 24 घंटे में नौकरानी समेत 3 गिरफ्तार

पंचकूला (हरियाणा): हरियाणा के पंचकूला से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। चोरी हुए आभूषणों को लेकर हुए विवाद में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो रिटायर्ड आर्मी कैप्टन की पत्नी थीं, की उनकी घरेलू सहायिका (नौकरानी) और उसके परिवार ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी नौकरानी, उसके पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

गहने गायब होने पर शुरू हुआ विवाद

मृतका की पहचान नीरा मेहता के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी थीं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कैप्टन मेहता के घर से पिछले कुछ समय से सोने के कुछ आभूषण गायब थे। नीरा मेहता को शक था कि चोरी में उनकी घरेलू सहायिका सुनीता देवी का हाथ है। इसी सिलसिले में पूछताछ करने के लिए नीरा देवी घर से पास ही स्थित सुनीता के आवास पर गई थीं लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटीं, तो उनके पति ने पुलिस से संपर्क किया।

सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज

पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (DCP) अदिति सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम जब आरोपी सुनीता के घर पहुंची तो वहां बाहर से ताला लगा मिला। पुलिस ने जब आसपास तलाशी ली और पड़ोसी के घर के रास्ते छत पर पहुंची तो वहां तिरपाल/कवर के नीचे छिपाकर रखी गई नीरा मेहता की लाश बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -Sirsa Fast Track Court Decision: सिरसा में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, एक को 5 साल और दूसरे को 2 साल की जेल

जांच के दौरान इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए जिसमें दिल दहला देने वाला मंजर कैद हुआ। फुटेज में नौकरानी सुनीता देवी और उसका बेटा राजा नीरा मेहता के शव को घर से बाहर खींचकर पड़ोस की छत पर छिपाते हुए साफ नजर आए। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्यों को मिटाने की भी पुरजोर कोशिश की गई थी।

24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरानी सुनीता देवी, उसके पति शंकर और बेटे राजा को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बार-बार चोरी का आरोप लगाए जाने से सुनीता काफी आक्रोशित थी। नीरा जब उसके घर पहुंचीं तो दोनों के बीच कहासुनी हुई जो हाथापाई में बदल गई और नीरा की जान चली गई।

यह भी पढ़ें -Faridabad Job Fair: फरीदाबाद के बड़खल में कल लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

पूछताछ के दौरान सुनीता ने गहने चोरी के आरोप से इंकार किया और दावा किया कि नीरा मेहता पैर फिसलने के कारण गिर गईं जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और चोटों की स्थिति का पता चल सकेगा। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp