हरियाणा

हिसार फायरिंग केस: दो आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दोनों के पैर में गोली

हिसार में दयानंद कॉलोनी फायरिंग मामले में रविवार को पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्बन एस्टेट इलाके में हुई इस फायरिंग की वारदात में CIA हिसार ने आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की।

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश के दौरान सातरोड साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों का आमना-सामना हुआ।

पुलिस का कहना है कि जब टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की।

यह भी पढ़ें -Sirsa Fast Track Court Decision: सिरसा में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, एक को 5 साल और दूसरे को 2 साल की जेल

इसी दौरान दो आरोपियों को गोली लगी और वे घायल हो गए।

घायल आरोपी कौन हैं

पुलिस के मुताबिक एक घायल आरोपी राहुल उर्फ मुखिया है, जो बिहार के बराह का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अंकित हिसार के न्यू मॉडल टाउन का निवासी है।

यह भी पढ़ें -Faridabad Job Fair: फरीदाबाद के बड़खल में कल लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

इनके अलावा पुलिस ने बिहार के बराह निवासी शिव कुमार को भी राउंड अप किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

पहले भी तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

यह वारदात अर्बन एस्टेट क्षेत्र से जुड़ी है। इस मामले में पुलिस पहले ही FIR नंबर 262 के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब दो आरोपियों के घायल होने और एक के राउंड अप होने से पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें -Haryana School Snake Advisory: हरियाणा के स्कूलों में सांप दिखने पर स्टाफ नहीं दिखाएगा बहादुरी, शिक्षा विभाग ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp