हरियाणानारनौल

नारनौल में हाफ मैराथन: 67 हजार से ज्यादा धावक दौड़े, CM ने दिखाई झंडी

Haryana News: नारनौल में रविवार सुबह का नज़ारा खास रहा। हजारों धावक एक साथ सड़कों पर दौड़े और पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहीं से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन के साथ ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् महाअभियान की शुरुआत की। उन्होंने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। जिलेभर से पहुंचे हजारों प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया।

67 हजार से ज्यादा ने कराया पंजीकरण

इस बार भागीदारी के आँकड़े ने सबको चौंकाया। मैराथन के लिए कुल 67,856 लोगों ने पंजीकरण कराया।

इनमें से 64,931 धावक 5 किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुए, जबकि 2,925 धावकों ने 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई।

यह भी पढ़ें -Sirsa Fast Track Court Decision: सिरसा में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, एक को 5 साल और दूसरे को 2 साल की जेल

CM का संदेश: युवाओं को नशे से दूर रखेगा यह अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने वाला कदम भी बताया।

धावकों की सुविधा के लिए पूरे रूट पर व्यापक प्रबंध किए गए। रास्ते में पेयजल, ग्लूकोज और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखी गई।

यह भी पढ़ें -Faridabad Job Fair: फरीदाबाद के बड़खल में कल लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस मौके पर सांसद धर्मवीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह मौजूद रहे।

इनके अलावा नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp