हरियाणा

कैथल में आज इनेलो की जिला बैठक, अभय चौटाला होंगे शामिल

Haryana News: कैथल में आज इनेलो की जिला स्तरीय बैठक होने जा रही है। यह बैठक अंबाला रोड स्थित आरकेएम पैलेस में रखी गई है।

बैठक में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा मुख्य रूप से शामिल होंगे। पार्टी ने अपने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

इनेलो जिला अध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने बताया कि बैठक का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें -Sirsa Fast Track Court Decision: सिरसा में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, एक को 5 साल और दूसरे को 2 साल की जेल

बैठक में क्या होगा

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी।

प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी रणनीति पर भी व्यापक चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें -Faridabad Job Fair: फरीदाबाद के बड़खल में कल लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

अनिल तंवर ने कहा कि पार्टी हमेशा किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, कर्मचारी और आम जनता की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जाकर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दे रहा है।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बैठक से पहले इनेलो नेता अनिल तंवर ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उनका आरोप है कि सरकार बड़े-बड़े दावों और घोषणाओं में व्यस्त है।
उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशान है। पार्टी का कहना है कि सरकार को जमीनी स्तर पर जनता की असल परेशानियों को हल करने पर ध्यान देना चाहिए।

तंवर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -Haryana School Snake Advisory: हरियाणा के स्कूलों में सांप दिखने पर स्टाफ नहीं दिखाएगा बहादुरी, शिक्षा विभाग ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp