Haryana News: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) रोहतक ने मई 2026 में हुई परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इनमें कई पाठ्यक्रमों के अलग-अलग सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक विद्यार्थी अपना रिज़ल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
रिज़ल्ट ऐसे देखें
सबसे पहले MDU की आधिकारिक वेबसाइट mdu.ac.in पर जाएं। होमपेज पर रिज़ल्ट (Results) सेक्शन में जाकर अपना कोर्स और सेमेस्टर चुनें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर रिज़ल्ट खोलें।
रिज़ल्ट खुलने पर उसे ध्यान से जांच लें और एक कॉपी डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें। किसी गलती की स्थिति में परीक्षा शाखा से संपर्क करें।
लॉ के इन कोर्स के नतीजे आए
बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीए एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर के रेगुलर व री-अपीयर तथा नौवें सेमेस्टर के री-अपीयर परिणाम घोषित हुए हैं।
इसके अलावा एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के रेगुलर व री-अपीयर तथा पांचवें सेमेस्टर के री-अपीयर नतीजे भी जारी किए गए हैं।
MBA और इंटीग्रेटेड कोर्स के परिणाम
एमएससी गणित के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के आठवें सेमेस्टर के रेगुलर व री-अपीयर परिणाम आए हैं।
एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड के पांचवें और छठे सेमेस्टर, तथा सामान्य एमबीए के दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर के नतीजे भी घोषित हुए हैं।
इसके साथ ही एमबीए के कई विशेष कोर्स के परिणाम जारी हुए हैं। इनमें एमबीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी), एमबीए (वर्किंग प्रोफेशनल) और एमबीए (एग्जीक्यूटिव-ईवनिंग) के अलग-अलग सेमेस्टर शामिल हैं।




