PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना ने देश के करोड़ों किसानों की किस्मत बदल दी है और इस योजना के जरिये लाभ लेकर वे समय पर अपनी खेती कर पाते है। पीएम किसान योजना अबकी बार किसानों के लिए दिवाली का तोहफा लेकर आ रही है क्योंकि दिवाली से ठीक पहले देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की क़िस्त के पैसे मिलने वाले है।
जो जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की और से आ रही है उसके अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आगामी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाने वाली है और ये पैसे सीधे पात्र किसानों के खतों में हर बार की तरह भेजे जाने वाले है। इस बार पीएम किसान योजना की क़िस्त के पैसे को गुजरात के बनासकांठा से पीएम मोदी एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जारी करने वाले है और इसके बाद ये रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये देश के करोड़ों किसानों के खातों में पहुंचने वाली है।
यह भी पढ़ें -बकरी पालन कैसे शुरू करें: छोटे स्तर से बड़ा बिज़नेस बनाने के लिए क्या क्या करना चाहिए
आपको याद होगा की पिछली बार पीएम किसान योजना की क़िस्त यानि 23वीं किस्त 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम के मंच से जारी की गई थी। इस बार भी हर बार की तरह केवल पात्र किसानों के खातों में ही क़िस्त के पैसे भेजे जायेंगे और जो किसान पात्र नहीं है उनको इस बार भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इन 3 कमियों से अटक सकती है सम्मान निधि की क़िस्त
किसान भाइयों आपको याद होगा की शुरुआत में जब इस स्कीम को शुरू किया गया था तो इसमें बहुत अधिक ऐसे लोग भी शामिल हो गए थे जो किसान नहीं थे और बड़ी अधिक संख्या में फर्जीवाड़ किया गया था। सरकार अभी भी इसको लेकर काफी अलर्ट है और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने और सिर्फ पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए योजना की सत्यापन प्रक्रिया को पहले से अधिक सख्त कर दिया है। यहां देखिये तीन बातें जो आपको इस योजना की क़िस्त से वंचित कर सकती है:
ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरा होना: पीएम किसान योजना में पंजीकृत हर किसान के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। किसान घर बैठे PM-Kisan ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर जाकर इसे पूरा करा सकते हैं। अगर ये काम अभीतक आपने पूरा नहीं किया है तो आपकी क़िस्त का पैसा इस बार भी अटक सकता है।
बैंक खाते का आधार और डीबीटी से लिंक न होना: बैंक खाते में आधार कार्ड जुड़ा होना चाहिए क्योंकि इसके बिना किसी भी किसान को योजना की क़िस्त जारी नहीं की जाती है। इसके साथ ही खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) विकल्प भी चालू रहना बहुत जरुरी है इसलिए इसकी भी आपको अभी से जांच कर लेनी है।
जमीन का अधूरा सत्यापन (Land Seeding): जमीन के दस्तावेजों का डिजिटल या भौतिक सत्यापन पूरा न होने की स्थिति में भी नाम होने के बावजूद भुगतान रोक दिया जाएगा। सभी किसान जिनको पिछली बार क़िस्त के पैसे नहीं मिले थे उनको अपनी ज़मीन के सत्यापन से जुड़े सभी काम अब पुरे कर लेने चाहिए ताकि क़िस्त में कोई भी रुकावट ना हो।
2031 तक जारी रहेगी मदद, कैबिनेट ने तय किया बजट
एक और जानकारी जो पीएम किसान योजना को लेकर सामने आ रही है जिसमे बताया जा रहा है की किसानों को आने वाले कुछ और सालों तक आर्थिक सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को विस्तार देने का फैसला लिया है। सरकार की और से इस योजना को वर्ष 2026-27 से आगे बढ़ाते हुए 2030-31 तक जारी रखने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसके लिए करीब ₹3.15 लाख करोड़ के बड़े बजट की व्यवस्था की गई है जिससे यह साफ हो गया है कि किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 यानी सालाना ₹6,000 की वित्तीय मदद आने वाले वर्षों में भी लगातार मिलती रहने वाली है।
अपने मोबाइल से तुरंत जांचें लाभार्थी स्टेटस
किसान भाइयों अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे है और आपको अपनी लाभार्थी स्टेटस की जांच करनी है तो अब घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से ही आप ये जांच कर सकते है। इससे आपको पता चल जायेगा की पीएम किसान योजना का पैसा आपके खाते में आएगा की नहीं। देखिये कैसे:
- सबसे पहले पीएम-किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
स्क्रीन पर आपकी पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी। यदि ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक आधार लिंकिंग के आगे Yes लिखा दिख रहा हैतो इसका मतलब ये है की आपकी किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच जाएगी। और अगर किसी भी ऑप्शन के आगे No लिखा हुआ दिखाई दे रहा है इसका मतलब आपको उस प्रक्रिया को तुरंत पूरा करना है वर्ना पीएम किसान योजना का लाभ अबकी बार आपको नहीं मिलेगा।

