हरियाणा

सीएम सैनी का बड़ा फैसला, प्रदेश के हर गांव में बीमारियों को रोकने के लिए बनेगा खास प्लान

चंडीगढ़, 7 अगस्त, 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों की सेहत सुधारने और गंभीर गैर-संचारी बीमारियों (Non-communicable diseases) पर लगाम लगाने के लिए आयुष विभाग को नोडल एजेंसी बनाने का निर्देश दिया है। ‘हरियाणा विजन-2047’ के तहत सिविल सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक हरियाणा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य बनाना है।

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पारंपरिक आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों का एक मजबूत हब तैयार किया जा रहा है।

गांव-गांव पहुंचेगा ‘सुरक्षित आहार’ का संदेश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां राज्य में स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन रही हैं। इनसे निपटने के लिए ‘हरियाणा स्वास्थ्य एवं पोषण (सुरक्षित आहार)’ अभियान को तेज कर दिया गया है। इस मुहीम के जरिए ग्रामीण स्तर पर लोगों को यह सिखाया जाएगा कि आयुर्वेद के अनुसार क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज (पथ्य-अपथ्य) करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -हरियाणा शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम: 12 हजार सरकारी टीचरों की नौकरी दांव पर! बिना HTET अब नहीं चलेगी मास्टरी

इसके लिए 847 से अधिक आयुष योग सहायकों और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये कर्मी ग्रामीण स्तर पर योग और सही खान-पान के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

सोशल मीडिया पर गूंजा #HealthyHaryana का संकल्प

इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (@cmohry) और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (@DiprHaryana) के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस मुहीम को लेकर लगातार लाइव अपडेट्स साझा किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा “खाद्य सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी, सुरक्षित आहार स्वस्थ जीवन का आधार” के तहत ग्राफिक पोस्टर्स जारी किए गए हैं, ताकि नीतिगत फैसलों की जानकारी सीधे आम जनता तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।

यह भी पढ़ें -Palwal Illegal Firecracker Factory Busted: पलवल में खेतों के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली की महिला समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में बारूद जब्त

‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ की स्थापना

बैठक में सीएम ने सरकारी योगशालाओं के साथ ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ स्थापित करने की योजना पर जोर दिया। साथ ही, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए नए सर्विस रूल भी तैयार हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

हरियाणा में आयुष ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं प्रगति पर हैं:

यह भी पढ़ें -करनाल के घरौंडा में सनसनीखेज वारदात: दुकान खोलकर सफाई कर रहे व्यापारी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

  • कुरुक्षेत्र: कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में मेडिटेशन सेंटर।
  • जींद और रेवाड़ी: राज्य स्तरीय हर्बल गार्डन।
  • फतेहाबाद: सरकारी अस्पताल में ‘आयुष पंचकर्म अस्पताल’।
  • भिवानी व गुरुग्राम: आयुर्वेदिक अस्पताल और पंचकर्म डिस्पेंसरी।

मुख्यमंत्री ने इन सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता को इनका लाभ तुरंत मिल सके।

Vipin Zaildar

विपिन जैलदार 'विराट भारत न्यूज़' के मुख्य विशेष संवाददाता हैं। वे खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism), अपराध जगत (Crime Reporting), SOG एवं STF की विशेष कार्रवाइयों और हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्रीय एवं जमीनी मुद्दों को गहराई से कवर करने में माहिर हैं। वे अपनी निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Home News App Stories WhatsApp