सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 नई दिल्ली 24°C
मंडी समाचार

प्रयागराज में गरजे राकेश टिकैत: नए सर्किल रेट से मिले मुआवजा, पुराने रेट पर मुआवजा बर्दाश्त नहीं

राकेश टिकैत प्रयागराज की मुंडेरा मंडी में किसान क्रांति महापंचायत में ट्रेक्टर चलकर पहुंचे और सरकार को फिर से घेरा। उन्होंने कहा की विंध्य एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और एयरोसिटी से जितने भी किसान प्रभावित हुए है उनको पुराने सर्किल रेट की बजाय नए रेट के हिसाब से सरकार मुवावजा दे। इसको लेकर टिकैत की तरफ से 13 सूत्रीय ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा गया।

नए सर्किल रेट से मिले मुआवजा, पुराने रेट पर मुआवजा बर्दाश्त नहीं
मंच पर राकेश टिकट और सामने लाखों समर्थक फोटो: सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रयागराज। विकास परियोजनाओं के नाम पर किसानों की जमीनों का अधिग्रहण और वर्षों पुराने सर्किल रेट पर मुआवजे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। मुंडेरा मंडी में आयोजित किसान क्रांति महापंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार की भूमि अधिग्रहण नीतियों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि जमीनें आज के बाजार भाव के दौर में ली जा रही हैं लेकिन उनका भुगतान पुराने सर्किल रेट पर थमाया जा रहा है जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

महापंचायत में खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राकेश टिकैत ने विंध्य एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और एयरोसिटी जैसी बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए प्रभावित काश्तकारों को मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार वाजिब मुआवजा देने की वकालत की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले खाते में आएंगे ₹2000, लेकिन इन 3 गलतियों से अटक सकता है पैसा

वोट और चंदे के साथ अब धान और जमीन की भी चोरी

मंच से किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था में अब केवल वोट या चंदे तक खेल सीमित नहीं रहा बल्कि मंडियों में धान और विकास के नाम पर किसानों की जमीन की भी खुली चोरी हो रही है। इस दौरान राजनीतिक हलचलों पर बात करते हुए उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लेते हुए उन्हें भाजपा से मिला हुआ करार दिया। वहीं 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन में अपनी हिस्सेदारी को लेकर उन्होंने स्पष्ट इनकार कर दिया।

एसडीएम को सौंपा 13 सूत्री मांगपत्र, ग्रीन बेल्ट के मुआवजे पर अड़े

महापंचायत के समापन पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों (एसडीएम सदर और एसीपी) को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने फूलपुर और हंडिया तहसील सहित सभी प्रभावित इलाकों में सर्किल रेट का फौरन पुनरीक्षण करने की मांग रखी।

नेताओं ने जोर देकर कहा कि रिंग रोड के दोनों किनारों पर 50 मीटर ग्रीन बेल्ट के दायरे में आ रही जमीन का भी नियमानुसार पूरा मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही प्रयागराज और कौशाम्बी के किसानों से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की चेतावनी दी गई। महापंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, मंजू पाठक सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -बकरी पालन कैसे शुरू करें: छोटे स्तर से बड़ा बिज़नेस बनाने के लिए क्या क्या करना चाहिए

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की महारैली

राकेश टिकैत कांग्रेस की जिस रैली की बात कर रहे थे वो 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही है और इस रैली का मुख्य आयोजन वोट बचाओ - देश बचाओ और वोट चोरी में चुनाव आयोग की भूमि के मुद्दों का है। आपको बता दें की कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूचियों से नाम हटाए गए हैं और चुनावी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन (INDIA ब्लॉक) के सभी सहयोगी दलों को इस रैली में शामिल होने का न्योता दिया है। इसी प्रदर्शन को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत से भी सवाल पूछा गया था जिस पर उन्होंने साफ किया कि वे या उनका संगठन (भाकियू) कांग्रेस के इस राजनीतिक प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
शेयर करें
पीएम किसान

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले खाते में आएंगे ₹2000, लेकिन इन 3 गलतियों से अटक सकता है पैसा

PM Kisan 24th Installment: सरकार की और से इस बार किसानों के लिए दिवाली का तोहफा देने की पूरी प्लानिंग कर ली गई है। 30 अक्टूबर 2026 को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किसानों को भेज दी जाएगी ऐसी खबर सामने आ रही है। आप अपने खाते में ₹2000 पाने के लिए ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग तुरंत कराएं और अगर आपको नहीं पता की कैसे क्या होता है तो ऐसे चेक करें अपना लाभार्थी स्टेटस।

पीएम किसान योजना का पैसा चेक करता किसान फोटो: सांकेतिक तस्वीर

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना ने देश के करोड़ों किसानों की किस्मत बदल दी है और इस योजना के जरिये लाभ लेकर वे समय पर अपनी खेती कर पाते है। पीएम किसान योजना अबकी बार किसानों के लिए दिवाली का तोहफा लेकर आ रही है क्योंकि दिवाली से ठीक पहले देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की क़िस्त के पैसे मिलने वाले है।

जो जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की और से आ रही है उसके अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आगामी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाने वाली है और ये पैसे सीधे पात्र किसानों के खतों में हर बार की तरह भेजे जाने वाले है। इस बार पीएम किसान योजना की क़िस्त के पैसे को गुजरात के बनासकांठा से पीएम मोदी एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जारी करने वाले है और इसके बाद ये रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये देश के करोड़ों किसानों के खातों में पहुंचने वाली है।

और पढ़ें

पशुपालन

बकरी पालन कैसे शुरू करें: छोटे स्तर से बड़ा बिज़नेस बनाने के लिए क्या क्या करना चाहिए

बकरी पालन का बिज़नेस कमाई तो काफी अधिक देता है लेकिन कई बार लोग इसमें शुरुआत में ही काफी अधिक निवेश कर देते है जिससे अनुभव की कमी के चलते काफी अधिक नुकसान भी हो जाता है। बकरी पालन को छोटे स्तर पर शुरू करके आसानी से उसको बड़े लेवल पर लेकर जाया जा सकता है। आइये बताते है कैसे?

बकरी पालन का बिज़नेस जिसमे कुछ बकरियों के साथ शुरआत कर सकते है फोटो: प्रतिकात्मक AI निर्मित छवि

आज के समय में बकरी पालन का बिज़नेस एक बेहतरीन और अधिक मुनाफा देने वाला बिज़नेस है जिसमे लागत काफी कम लगती है और बचत अधिक होती है। देश में ग्रामीण क्षेत्रों में तो बकरी पालन का काम बहुत अधिक होता है और ग्रामीण 10 - 20 के झुण्ड में बकरियों को रखते है जिनको आसपास की पहाड़ियों पर चराने लेकर जाते है। इन बकरियों से उनकी आर्थिक रूप से जुविका आसानी से चल जाती है। लेकिन अगर बकरी पालन को ही अगर बिज़नेस की तरह शुरू किया जाए तो इससे मुनाफा काफी अधिक कमाया जा सकता है। गांव देहात के लोगों को वैसे भी पशुपालन की काफी अधिक जानकारी पहले से ही होती है इसलिए उनको इस काम में अधिक समस्या भी नहीं आती है।

और पढ़ें