मंगलवार, 11 अगस्त 2026

E20 ईंधन से नहीं खराब हो रहीं गाड़ियां: वैज्ञानिक रिसर्च का हवाला देकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने खारिज किए दावे

Written by: Vinod Yadav

Published:

पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा बयान: वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है E20 पेट्रोल की बिक्री। वाहनों को नुकसान पहुँचने की खबरें बेबुनियाद। ऑटोमोबाइल कंपनियों व शोध संस्थानों के परीक्षणों का दिया हवाला और कहा की देश की ईंधन आत्मनिर्भरता और पर्यावरण के लिए ऐतिहासिक कदम । पढ़े पूरी खबर -


E20 ईंधन से नहीं खराब हो रहीं गाड़ियां: वैज्ञानिक रिसर्च का हवाला देकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने खारिज किए दावे
E20 ईंधन से नहीं खराब हो रहीं गाड़ियां: वैज्ञानिक रिसर्च का हवाला देकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने खारिज किए दावे
Google News Google पर हमें चुनें

विराट भारत न्यूज़ ब्यूरो, नई दिल्ली: देश में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (E20 Fuel) के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवालों और सोशल मीडिया पर चल रही आशंकाओं पर केंद्र सरकार ने बड़ा और आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि E20 ईंधन की बिक्री कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है बल्कि इसे गहन वैज्ञानिक अध्ययनों, प्रयोगशाला परीक्षणों और वाहन निर्माताओं के साथ लंबे विचार-विमर्श के बाद ही चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में लागू किया गया है।

विज्ञापन

मंत्रालय ने इन खबरों और दावों को पूरी तरह से भ्रामक और बेबुनियाद बताया है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंजन और फ्यूल लाइनों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुँच रहा है।

वैज्ञानिक अध्ययनों और टेस्टिंग पर आधारित फैसला

डीडी न्यूज़ के आधिकारिक संदर्भ के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी दी कि E20 ईंधन की गुणवत्ता, कार्यक्षमता और वाहनों पर इसके प्रभाव को परखने के लिए देश के शीर्ष शोध संस्थानों का सहारा लिया गया था।

इसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP) द्वारा व्यापक फील्ड ट्रायल और इंजन सिमुलेशन टेस्ट किए गए।

पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से कहा गया की E20 ईंधन का रोलआउट पूरी तरह से प्रामाणिक वैज्ञानिक आंकड़ों और सुरक्षा मानकों पर आधारित है। देशभर से ऐसी कोई व्यापक रिपोर्ट या वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिले हैं जो यह साबित करते हों कि मानक E20 पेट्रोल से वाहनों के इंजनों में खराबी आ रही है।

ऑटो कंपनियों के साथ तालमेल और E20 कॉम्पैटिबल गाड़ियाँ

मंत्रालय के विश्लेषण के अनुसार भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं (SIAM) को इथेनॉल ब्लेंडिंग रोडमैप की जानकारी काफी समय पहले दे दी गई थी। अप्रैल 2023 के बाद से भारत में बनने वाले लगभग सभी दोपहिया और चार पहिया वाहन पूरी तरह से E20-कॉम्पैटिबल (E20 ईंधन के अनुकूल) मटीरियल से बनाए जा रहे हैं।

पुराने वाहनों में भी E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से किसी बड़े तकनीकी नुकसान या इंजन फेलियर की पुष्टि नहीं हुई है, बशर्ते वाहन की नियमित सर्विसिंग और मेंटेनेंस सही समय पर की जा रही हो। अध्ययनों में पाया गया है कि E20 पेट्रोल से माइलेज में मामूली (नगण्य) अंतर आता है, जिसे सामान्य ड्राइविंग आदतों से आसानी से संतुलित किया जा सकता है।

किसानों को लाभ और विदेशी मुद्रा की बचत

सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (EBP) का सीधा फायदा देश के किसानों और अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। गन्ना किसानों और अनाज आधारित इथेनॉल प्लांटों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हजारों करोड़ रुपये सीधे पहुँच रहे हैं। इसके साथ ही, कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता कम हो रही है, जिससे देश की अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत हो रही है और कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आ रही है।

आपको बता दें की ईंधन में इथेनॉल का मिश्रण भारत के ऊर्जा क्षेत्र की रणनीतिक जरूरत है। E20 पेट्रोल को लेकर फैल रही अफवाहों पर सरकार का यह विस्तृत वैज्ञानिक स्पष्टीकरण बेहद जरूरी था। जब भी कोई बड़ा नीतिगत बदलाव होता है तो शुरुआती चरण में कुछ भ्रम की स्थिति बनती है लेकिन वैज्ञानिक संस्थानों के परीक्षण आंकड़े यह साफ करते हैं कि E20 ईंधन सुरक्षित है और ग्रीन-एनर्जी की दिशा में भारत का एक मजबूत कदम है।

Vinod Yadav
लेखक के बारे में Vinod Yadav

विनोद यादव 'विराट भारत न्यूज़' के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे डिजिटल मीडिया, रणनीतिक पत्रकारिता और निष्पक्ष समाचार कवरेज में वर्षों का अनुभव रखते हैं। उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय मुद्दों, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहितैषी पत्रकारिता पर है। विराट भारत न्यूज़ के माध्यम से वे पाठकों तक सत्य, विश्वसनीय और सटीक समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। View all posts by Vinod Yadav →

Join Us