शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी सिविल सर्जन कार्यालय की शिफ्टिंग शुरू: जर्जर भवन ढहाकर बनेगा नया ब्लॉक, जानिए कहां चलेंगे दफ्तर

Written by: Anita Yadav

Published:

रेवाड़ी सिविल सर्जन कार्यालय भवन बनेगा नए सिरे से। शिफ्टिंग की तैयारियां शुरू, ट्रॉमा सेंटर व अन्य भवनों में चलेंगे प्रशासनिक ब्लॉक। दशकों पुरानी जर्जर इमारत को तोड़कर बनाया जाएगा आधुनिक सिविल सर्जन कार्यालय और इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर। पढ़िए पूरी खबर -


रेवाड़ी सिविल सर्जन कार्यालय की शिफ्टिंग शुरू: जर्जर भवन ढहाकर बनेगा नया ब्लॉक, जानिए कहां चलेंगे दफ्तर
रेवाड़ी सिविल सर्जन कार्यालय की शिफ्टिंग शुरू: जर्जर भवन ढहाकर बनेगा नया ब्लॉक, जानिए कहां चलेंगे दफ्तर
Google News विराट भारत को गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें

विराट भारत न्यूज़ ब्यूरो, रेवाड़ी: रेवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में बने दशकों पुराने सिविल सर्जन (सिविल सर्जन/सीएमओ) कार्यालय भवन को जल्द ही पूरी तरह से ध्वस्त कर नए सिरे से बहुमंजिला और आधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी अनुभागों (Sections) को नागरिक अस्पताल परिसर की ही अन्य खाली और उपलब्ध इमारतों में अस्थायी रूप से स्थानांतरित (Shift) किया जा रहा है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार शिफ्टिंग की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दी गई है ताकि दैनिक प्रशासनिक कामकाज और आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

किन भवनों में चलेंगे कौन-से विभाग?

नए भवन के निर्माण कार्य की अवधि तक स्वास्थ्य विभाग का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए अस्पताल परिसर के भीतर ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इनमे सिविल सर्जन (CMO) व उप-सिविल सर्जन कार्यालय को और इनके मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के कमरों को ट्रॉमा सेंटर और पुराने टीबी वार्ड के पास खाली पड़ी जगह में शिफ्ट करने की योजना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंCongress Organisational Reshuffle: राहुल गांधी से मिले रणदीप सुरजेवाला, गुजरात-कर्नाटक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर हुआ बड़ा मंथन

अकाउंट्स व एनएचएम (NHM) शाखा जिसमे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े अनुभागों और क्लर्क रूम को अस्पताल के ऊपरी तलों पर उपलब्ध कमरों में अस्थायी स्थान दिया गया है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व दिव्यांगता बोर्ड को जो की आम जनता से सीधे जुड़े होते है और इन महत्वपूर्ण विभागों को भूतल (Ground Floor) पर ही रखा जा रहा है ताकि दिव्यांगजनों,वरिष्ठ नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

क्यों पड़ी नए भवन के निर्माण की आवश्यकता?

मौजूदा सिविल सर्जन कार्यालय का भवन काफी पुराना और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुँच चुका था। बरसात के दिनों में छतों से पानी टपकने और सीपेज के कारण महत्वपूर्ण फाइलों और कंप्यूटर सेट-अप के खराब होने का खतरा बना रहता था।

ये भी पढ़ेंPunjab Election 2026: राहुल गांधी के दौरे से पहले दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, अमरिंदर और चन्नी गुट की लड़ाई के बीच लिया यह बड़ा फैसला

इसके अलावा कर्मचारियों और आने-जाने वाले फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं था। नए आधुनिक भवन में लिफ्ट, कॉन्फ्रेंस हॉल, आधुनिक रिकॉर्ड रूम और बेहतर पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।

Anita Yadav
About the Author Anita Yadav

अनीता यादव 'विराट भारत न्यूज़' कि संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे डिजिटल मीडिया, रणनीतिक पत्रकारिता और निष्पक्ष समाचार कवरेज में वर्षों का अनुभव रखती हैं। उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय मुद्दों, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहितैषी पत्रकारिता पर है। विराट भारत न्यूज़ के माध्यम से वे पाठकों तक सत्य, विश्वसनीय और सटीक समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। View all posts by Anita Yadav →

मिलती-जुलती ख़बरें

Join Us