सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
ताज़ा
हरियाणा

Haryana News: दिल्ली से कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, सीएम अब्दुल्ला ने की कार्यवाही की मांग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली से श्रीनगर जा रही बस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया। सीएम उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पढ़े पूरी खबर

दिल्ली से कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, सीएम अब्दुल्ला ने की कार्यवाही की मांग
दिल्ली से कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, सीएम अब्दुल्ला ने की कार्यवाही की मांग। घटनास्थल पर मौजूद बस
विज्ञापन

Haryana News: दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक यात्री बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास उपद्रवियों द्वारा किए गए हमले के बाद प्रशासनिक और सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। करीब 40 यात्रियों से भरी इस बस पर अज्ञात लोगों ने अचानक ईंट और पत्थरों से हमला (Stone Pelting) कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस कायराना हमले में एक बुजुर्ग कश्मीरी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तुरंत हस्तक्षेप किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister's Office - CMO) ने इस घटना को लेकर हरियाणा सरकार से सीधा संपर्क साधा और मुसाफिरों की सलामती को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन

​सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (X) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस (Haryana Police) जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

​जम्मू-कश्मीर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा सरकार ने मामले में कड़ा रुख अपनाने का भरोसा दिलाया है। राज्य प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त और त्वरित कार्रवाई (Strict Action) की जाएगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह पीड़ित मुसाफिरों के साथ खड़ी है और पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी (Monitoring) कर रही है।

विज्ञापन

वेब स्टोरीज़

सपना कन्या के आगे हाथ जोड़कर बैठी हैं और बच्ची आशीर्वाद दे रही है8 स्लाइडरात्रि में सपना चौधरी ने कराया कन्या भोज, वायरल हुआ अनोखा कैप्शनटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर6 स्लाइडटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर

टिप्पणी लिखें