अक्टूबर में खेती: क्या बोएं, क्या काटें
अक्टूबर में खेती के काम
- किसान भाई अपने खेतों में इस महीने में सरसों, चना और आलू की बुवाई करें।
- धान की कटाई का भी ये समय है इसलिए धान की कटाई करें लेकिन ध्यान रखें की पराली को जलाना नहीं है।
- अपने खेतो में सही समाय में बुवाई करने के लिए प्रमाणित बीज और डीएपी समय पर खरीदें।
- अरहर की खेती करने वाले किसान अपनी अगेती फसल में फली छेदक कीट की रोकथाम के लिए उचित कीटनाशक का छिड़काव करें।
- जो किसान मूंगफली की खेती करते है वे सभी इस समय फलियों की वृद्धि के लिए सिंचाई का काम पूरा करें।
- असिंचित क्षेत्रों में गेहूं की बुवाई अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाती है इसलिए इसका ध्यान रखें और सिंचित क्षेत्रों में 15 अक्टूबर के बाद से नवम्बर का महीना उपयुक्त रहता है।
- अक्टूबर का महीना चना, मटर और मसूर की बुवाई के लिए सही रहता है इसलिए इसकी बुवाई कर लेनी चाहिए।
- आलू की रोपाई के लिए खेत की तैयारी और बुवाई का भी ये सही समय है।
- सब्जियों की खेती करने वाले किसान टमाटर की नर्सरी तैयार करें और फूलगोभी की पछेती व अगेती किस्मों की रोपाई करें।
- हरी सब्जियों की खेती के लिए गाजर, मूली, पालक, मेथी, चुकंदर, ब्रोकली, मटर, शलजम, और हरे प्याज या लहसुन की बुवाई करने का सही समय है।
अक्टूबर में बोई जाने वाली फसलें
अक्टूबर में कटाई वाली फसलें
सवाल-जवाब
अक्टूबर में कौन सी फसलें बोई जाती हैं?
अक्टूबर में किसान सरसों, चना, जौ, आलू, मटर की बुवाई करते हैं।
अक्टूबर में किन फसलों की कटाई होती है?
अक्टूबर में धान, मक्का, बाजरा, कपास, सोयाबीन, टमाटर की कटाई होती है।