Aaj Ka Rashifal (Behror, Rajasthan): 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार मघा नक्षत्र रात 11:16 बजे तक रहेगा और चंद्रमा रात 9:40 बजे तक सिंह राशि में रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने की सलाह दी जाती है। दिशाशूल उत्तर दिशा में है।
आज मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए धन, कामकाज या रुके हुए कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर रहने के संकेत हैं। वहीं वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य तथा व्यवहार को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें -7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन
12 राशियों का दैनिक राशिफल
मेष राशि: दिन व्यस्त रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9 | उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें।
वृषभ राशि: समय का सही इस्तेमाल उपलब्धियां दिला सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और विदेशी व्यापार से जुड़े कामों में तेजी आ सकती है। करियर में लापरवाही और विवाद से बचें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6 | उपाय: जरूरतमंद को हरे फल का दान करें।
मिथुन राशि: पुरानी परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं। धन लाभ के अच्छे योग हैं और नया काम शुरू हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5 | उपाय: पक्षियों या जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
यह भी पढ़ें -Indira Ekadashi 2026: इन तीन राशि वालों के लिए आज बन रहे लाभ के योग, अटके काम बनेंगे
कर्क राशि: नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार की पुरानी समस्याएं दूर हो सकती हैं। मित्र की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने के संकेत हैं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 | उपाय: ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि: ग्रह स्थिति अनुकूल रहने के संकेत हैं। नया काम या कारोबार आगे बढ़ाने में अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा या लाल | शुभ अंक: 1 | उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें -Indira Ekadashi 2026: 6 अक्टूबर का पंचांग और 12 राशियों का आज का राशिफल
कन्या राशि: दोपहर के बाद परिस्थितियां अधिक अनुकूल हो सकती हैं। कार्यस्थल पर रखरखाव और साफ-सफाई से जुड़े कामों में समय लगेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 | उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि: अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा के योग हैं। अचानक धन या उपहार मिलने की संभावना है और कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: धानी | शुभ अंक: 7 | उपाय: गरीब या भूखे व्यक्ति को भोजन दान करें।
वृश्चिक राशि: पिछले समय की विपरीत परिस्थितियों में सुधार के संकेत हैं। तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार और कारोबार में उपलब्धि के योग हैं।
शुभ रंग: मैरून या लाल | शुभ अंक: 8 | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चोट-चपेट से सावधान रहें।
धनु राशि: दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। कारोबार में बदलाव की जिन योजनाओं पर विचार कर रहे हैं, उन पर ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है।
शुभ रंग: पीला या केसरिया | शुभ अंक: 3 | उपाय: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।
मकर राशि: परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कारोबार में बड़ी डील मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य और मानसिक तनाव पर ध्यान दें। धन के सही प्रबंधन की जरूरत रहेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4 | उपाय: मंदिर में या गरीब व्यक्ति को हरे फल का दान करें।
कुंभ राशि: लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रह सकता है।
शुभ रंग: आसमानी या नीला | शुभ अंक: 7 | उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
मीन राशि: सोचे हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। सूझबूझ से लिए गए फैसले कारोबार और करियर में लाभ दे सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला या क्रीम | शुभ अंक: 3 | उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें।







