बहरोड़/आज का राशिफल: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। एकादशी तिथि रात 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी शुरू होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अश्लेषा नक्षत्र रात 10:17 बजे तक रहेगा और इसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा।
आज सिद्ध योग सुबह 7:20 बजे तक रहेगा, जिसके बाद साध्य योग रहेगा। सूर्योदय सुबह 6:24 बजे और सूर्यास्त शाम 6:06 बजे होगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा जबकि राहुकाल दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:27 बजे तक रहेगा।
यह भी पढ़ें -इंदिरा एकादशी व्रत के नियम: दशमी से द्वादशी तक क्या करें, क्या न करें
इंदिरा एकादशी के दिन एकादशी तिथि का श्राद्ध भी किया जाएगा। इस अवसर पर पितरों के निमित्त पूजा और धार्मिक कार्य किए जाते हैं।
राशि अनुसार आज का राशिफल
मेष: धन संबंधी स्थिति में सुधार के संकेत हैं। विदेश से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं और कारोबार में अनुकूलता रहेगी। हालांकि शत्रुओं से सावधान रहें और बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।
वृषभ: इच्छाओं की पूर्ति और आर्थिक लाभ का दिन है। कारोबार में लाभ बढ़ सकता है और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। करीबियों और सहयोगियों का साथ मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम/सफेद | शुभ अंक: 6
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें या ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें -Indira Ekadashi 2026: इन तीन राशि वालों के लिए आज बन रहे लाभ के योग, अटके काम बनेंगे
मिथुन: आज कामकाज में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। विदेश जाने के प्रयासों में भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान मंदिर में लाल रंग की त्रिकोणीय ध्वजा चढ़ाएं।
कर्क: रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ बेहतर रह सकता है। परिवार के साथ छोटा मिलन मन को प्रसन्न करेगा। खान-पान और अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सफेद/चमकीला | शुभ अंक: 2
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और गरीबों में फल दान करें।
यह भी पढ़ें -कूनो में 32 महीने की मादा चीता ने दिए पांच शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 हुई
सिंह: परिस्थितियों के कारण मन में कुछ निराशा आ सकती है। व्यापार में धैर्य रखें और ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहें। निजी संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
शुभ रंग: भूरा/सुनहरा | शुभ अंक: 7
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
कन्या: लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। किसी से किया हुआ वादा पूरा करने पर ध्यान दें। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। मौसमी बीमारियों से सावधानी रखें।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करें।
तुला: आर्थिक योजनाओं में सफलता मिल सकती है और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। कामकाज में नए संपर्क बनेंगे। करियर के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है और यात्रा के योग भी हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में समझदारी से काम लेने पर सफलता मिल सकती है। किसी मित्र या सहकर्मी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: लाल/सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
धनु: नियमों और व्यवस्था की अनदेखी करने से बचें। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर काम करना बेहतर रहेगा। यात्रा के योग हैं। दूसरों की अनावश्यक बातों को मन पर न लें और धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में पीले फल या मिठाई का भोग लगाएं।
मकर: सामाजिक संवाद और चर्चाओं में सक्रियता रहेगी। दांपत्य और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। कारोबार में जल्दबाजी से फैसला लेने से बचें।
शुभ रंग: नीला/सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ: उत्साह के साथ काम पूरे करने का प्रयास रहेगा। मित्रों और करीबियों का भरोसा बना रहेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी रखना बेहतर होगा। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले या सैर में बिताएं।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान जी के सामने बैठकर संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।
मीन: मनोबल मजबूत रहेगा और करीबियों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निजी मामलों में दूसरों के हस्तक्षेप से बचें।
शुभ रंग: पीला/केसरिया | शुभ अंक: 1
उपाय: इंदिरा एकादशी के पुण्य फल को अपने पितरों के नाम समर्पित करें।







