Haryana News: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 04681 नई दिल्ली-कटरा स्पेशल 8 से 11 अक्टूबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04682 कटरा-नई दिल्ली स्पेशल 9 से 12 अक्टूबर तक संचालित होगी।
नई दिल्ली से यह ट्रेन रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में कटरा से ट्रेन रात 9 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें -सोनीपत में जानलेवा हमला मामले में दो आरोपियों की जमानत खारिज, गवाहों को प्रभावित करने की आशंका
हरियाणा के इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यात्रा के दौरान ट्रेन हरियाणा के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के भी कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव रहेगा।
इससे हरियाणा और पंजाब के अलावा नई दिल्ली-एनसीआर से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल विकल्प मिल सकेगा।
नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव होगा कम
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेन चलने से वैष्णो देवी यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट उपलब्ध होने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें -सिंगापुर में निवेश को लेकर कंपनियों से मिले CM सैनी, डेटा सेंटर और रक्षा क्षेत्र पर चर्चा
साथ ही नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने में भी इस ट्रेन से मदद मिलेगी।
ट्रेन का संचालन एक नजर में
04681 नई दिल्ली-कटरा स्पेशल: 8 से 11 अक्टूबर, नई दिल्ली से रात 11:45 बजे प्रस्थान, अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा आगमन।
यह भी पढ़ें -हरियाणा में BPL-AAY परिवारों को अब 500 एमएल और एक लीटर पैक में मिलेगा सरसों तेल
04682 कटरा-नई दिल्ली स्पेशल: 9 से 12 अक्टूबर, कटरा से रात 9 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली आगमन।







