हरियाणा में 15 अगस्त को किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा, देखें सूची
हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों की सूची जारी की है। CM नायब सैनी हांसी में और राज्यपाल असीम कुमार घोष यमुनानगर में तिरंगा फहराएंगे। जानें अपने जिले में कौन मंत्री या सांसद झंडा फहराएगा।
Haryana News: हरियाणा में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने बता दिया है कि किस जिले में कौन गणमान्य व्यक्ति तिरंगा फहराएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार हांसी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में समारोह की अध्यक्षता करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
बाकी जिलों की जिम्मेदारी मंत्रियों, विधानसभा पदाधिकारियों और सांसदों को सौंपी गई है।
किस जिले में कौन मंत्री फहराएगा झंडा
फरीदाबाद: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल
गुरुग्राम: विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
कुरुक्षेत्र: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण
अंबाला: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
पंचकूला: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी
पानीपत: विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
रेवाड़ी: खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर
रोहतक: सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा
सिरसा: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
सोनीपत: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह
इन जिलों में सांसद फहराएंगे तिरंगा
सरकार ने कुछ जिलों की कमान सांसदों को दी है।
हिसार: सांसद नवीन जिंदल
जींद: सांसद संजय भाटिया
भिवानी: सांसद सुभाष बराला
चरखी दादरी: सांसद रेखा शर्मा
समय पर तैयारी के निर्देश
सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को निर्देश दिए हैं कि वे समारोह की तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। मकसद यह है कि हर जिले में राष्ट्रीय पर्व सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से मनाया जा सके।






