शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
देश

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हरियाणा से धरे गए 3 गुर्गे 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर, बिश्नोई गैंग के अमेरिका कनेक्शन से जुड़े तार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा के सोनीपत से पकड़े गए तीन आरोपियों जिसमे अंकित खट्टर, समीर खत्री और जतिन पांचाल शामिल हैको मुंबई कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 18 अक्टूबर को जुहू में हुए इस हमले में शामिल आरोपियों ने रेकी, फंडिंग और हथियार जुटाने की भूमिका निभाई थी। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमेरिका स्थित हैंडलर अनिल पंडित का नाम सामने आया है और अब तक कुल 10 गिरफ्त

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस मामले में गिरफ़्तारी फोटो: फाइल फोटो
विज्ञापन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपियों को अदालत ने 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। हरियाणा के सोनीपत से दबोचे गए इन तीनों आरोपियों - अंकित खट्टर, समीर खत्री और जतिन पांचाल को मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यहां पहुंची थी, जहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी एस खेडकर की अदालत में पेशी के बाद रिमांड आदेश जारी हुआ।

मुंबई के पॉश इलाके जुहू में 18 अक्टूबर को अभिनेता को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि मौके पर मौजूद दो अन्य लोग गोली लगने से जख्मी हो गए थे। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट का नाम सामने आया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -पेरिस से लौटे CM भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका: 50 हजार का चालान कटने से गरमाई सियासत

रेकी से लेकर भागने का रूट तक, तीनों ने संभाला था पूरा बैकएंड

जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी महज मददगार नहीं, बल्कि हमले की जमीनी तैयारी के मुख्य सूत्रधार थे। इनमें से अंकित खट्टर ने वारदात से पहले जुहू स्थित घटनास्थल की बाकायदा रेकी की थी और शूटरों को पूरी लोकेशन शेयर की थी। इतना ही नहीं, गोलीबारी के बाद शूटरों को राज्य की सीमा से बाहर सुरक्षित कैसे निकालना है, इसका पूरा एस्केप प्लान भी अंकित ने ही तैयार किया था।

वहीं समीर खत्री और जतिन पांचाल पर साजिश के लिए फंड जुटाने और अवैध हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी थी। पुलिस के मुताबिक, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट से लेकर शूटरों तक हथियार पहुंचाने की पूरी चेन में इन दोनों की सीधी भूमिका रही है।

विज्ञापन

अमेरिका से जुड़े तार, अब तक 10 लोग सलाखों के पीछे

पूछताछ और डिजिटल इनपुट्स से खुलासा हुआ है कि जतिन पांचाल और समीर खत्री लगातार विदेश में बैठे वांछित गैंगस्टर अनिल पंडित के संपर्क में थे। 32 वर्षीय अनिल पंडित कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है और फिलहाल अमेरिका में बैठकर नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। हमले के ठीक बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर इस वारदात की जिम्मेदारी भी ली थी।

यह भी पढ़ें -दिल्ली, बेंगलुरु और नागपुर में DRI का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में कोकीन और एम्फ़ैटेमिन बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं, जिनमें हत्या का प्रयास शामिल है, के तहत केस दर्ज किया है। इस पूरे षड्यंत्र में शामिल शूटरों और मददगारों को मिलाकर पुलिस अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब रिमांड के दौरान विदेशी हैंडलर और लोकल नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
हरियाणा

बहू का मर्डर, बेटे पर तानी बंदूक: 4 एकड़ जमीन के फेर में बर्बाद हुआ परिवार, कोर्ट ने मुजरिम ससुर पर ठोका भारी जुर्माना

हरियाणा के करनाल में जमीन के ठेके के विवाद में बहू की लाइसेंसी बंदूक से हत्या करने और बेटे पर फायरिंग करने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। जानिए पूरा मामला।

कोर्टरूम में कैदी फोटो: सांकेतिक तस्वीर

करनाल। चार एकड़ जमीन के ठेके की मामूली रकम को लेकर चार साल पहले हुए विवाद में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करनाल के गांव डाबरी में अपनी ही बहू की गोली मारकर हत्या करने और बेटे पर जानलेवा हमला करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा की कोर्ट ने 75 वर्षीय महेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 1 लाख रुपये का कुल जुर्माना भी लगाया है।

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में अचानक बदला मौसम: दादरी-रेवाड़ी में गिरे ओले, नूंह में दिन में ही छा गया अंधेरा, 6 जिलों में अलर्ट

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम। चरखी दादरी और रेवाड़ी में ओले गिरे, वहीं नूंह में दिन में ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए 26 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान।

रेवाड़ी में ओले गिरे - नूह में दिन में छाया अँधेरा फोटो: विराट भारत

Haryana Weather Update: हरियाणा में शुक्रवार दोपहर मौसम ने अचानक पलटी मारी और देखते ही देखते कई जिलों में दिन में ही अंधेरा छा गया। दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में घने बादलों की आवाजाही के बीच चरखी दादरी और रेवाड़ी में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ ओले गिरे। इस बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से तापमान में अचानक गिरावट आई है, जिससे लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। हिसार समेत आस-पास के मैदानी इलाकों में भी दोपहर बाद से आसमान में काले बादल डेरा डाले हुए हैं।

और पढ़ें