गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
हरियाणा

खेत बचाओ अभियान शुरू: शिवराज बोले- पराली न जलाएं, खाद का संतुलित उपयोग करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करनाल के तरावड़ी से 'खेत बचाओ अभियान' की शुरुआत की। उन्होंने किसानों से खाद का संतुलित उपयोग करने, फसल चक्र अपनाने और पराली न जलाने का आह्वान किया। हरियाणा को पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत 28,422 घरों का लक्ष्य भी मिला है।

खेत बचाओ अभियान शुरू: शिवराज बोले- पराली न जलाएं, खाद का संतुलित उपयोग करें
शिवराज बोले- पराली न जलाएं, खाद का संतुलित उपयोग करें फोटो: प्रेस रिलीज़ फोटो
विज्ञापन

करनाल, 22 अक्तूबर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे से 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से खादों का संतुलित उपयोग करने, फसल चक्र बदलने और धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने पराली न जलाने की अपील भी की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से हुई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तरावड़ी की जमीन में कार्बन की मात्रा अच्छी है और यहां के किसान पराली प्रबंधन भी कर रहे हैं, यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जीने के लिए हवा, पानी और अन्न जरूरी हैं। अन्न ही ब्रह्म है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -किसानों के लिए बड़ी राहत: दो दिन में पहुंचेगी DAP की 2 रैक, खाद टैगिंग करने वाले डीलरों पर होगी FIR

रासायनिक खाद से बिगड़ रही जमीन की सेहत

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक समय भारत में प्राकृतिक खेती अधिक होती थी, लेकिन धीरे-धीरे रासायनिक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग बढ़ता गया। इससे जमीन की सेहत बिगड़ने लगी है और मिट्टी की उर्वरता घट रही है। इसका असर इंसानों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह भ्रम है कि जितनी अधिक रासायनिक खाद डालेंगे, पैदावार उतनी ही बढ़ेगी। रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मित्र कीट भी मर रहे हैं और जमीन बंजर हो रही है। मिट्टी में मौजूद अरबों जीवाणु और जमीन में रहने वाले जीव-जंतु खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज केंचुए लगभग खत्म हो गए हैं, जबकि जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में इनका सबसे बड़ा योगदान होता है।

विज्ञापन

फसल चक्र अपनाएं, धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने किसानों से खाद का संतुलित प्रयोग करने और फसल चक्र अपनाने को कहा, यानी एक ही फसल को बार-बार न उगाएं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने से जमीन की सेहत सुधरेगी और पैदावार भी अच्छी होगी।

यह भी पढ़ें -नूंह में एक्शन मोड में मंत्री विपुल गोयल: CMO की हाजिरी जांच के आदेश और आंगनबाड़ी पर कड़ा रुख

उन्होंने धान उत्पादक किसानों से पराली न जलाने की अपील की। पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा सरकार के कदमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की सरकारों को भी हरियाणा का अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि खेत बचाओ अभियान 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने सभी से इसमें सहयोग करने को कहा और कृषि अधिकारियों व कर्मचारियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

पीएम आवास योजना: हरियाणा में 28,422 घरों का लक्ष्य

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हरियाणा को 28,422 घरों का लक्ष्य दिया है। ये घर आवास सर्वेक्षण 2024 की सूची में शामिल पात्र परिवारों को दिए जाएंगे। इन घरों के निर्माण पर 341.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे राज्य के पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें -अंतर्जातीय विवाह पर सरकार दे रही ₹2.50 लाख: जानें किसे और कैसे मिलेगा योजना का लाभ

राणा बोले- जमीन की सेहत बचाने की चिंता करनी होगी

इससे पहले हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आज जमीन की सेहत बचाने की चिंता करनी है। किसान लंबे समय से परंपरागत खेती करते आए हैं। उन्होंने कहा कि खेत में फसल को भी भोजन की जरूरत होती है और फसल का भोजन सूक्ष्म जीवाणु हैं। डीएपी, यूरिया और कीटनाशकों के कारण ये जीवाणु नष्ट हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सूक्ष्म जीवाणु बढ़ाने के लिए गोवंश का गोबर बहुत उपयोगी है। एक ग्राम गोवंश के गोबर में 300 करोड़ बैक्टीरिया होते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 55 लाख किसानों को मृदा कार्ड जारी कर चुकी है, जिससे किसानों को पता चल जाता है कि उनकी जमीन में किस तत्व की कमी है।

श्याम सिंह राणा ने प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह खर्च मुक्त है, जबकि रासायनिक खेती से किसानों पर कर्ज बढ़ रहा है।

तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने रखे विचार

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में डॉ. रवींद्र ने गन्ने की खेती पर, डॉ. विवेक ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर और डॉ. नीतिन त्यागी ने डेयरी विषय पर जानकारी दी।

इस मौके पर ये लोग मौजूद रहे:

  1. आईसीएआर-एनडीआरआई के निदेशक धीर सिंह
  2. आईसीएआर के महानिदेशक एमएल जाट
  3. कृषि अनुसंधान परिषद के उपनिदेशक राजवीर सिंह
  4. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत फुकन
विज्ञापन
हरियाणा

किसानों के लिए बड़ी राहत: दो दिन में पहुंचेगी DAP की 2 रैक, खाद टैगिंग करने वाले डीलरों पर होगी FIR

पलवल में रबी फसलों की बिजाई से पहले DAP खाद की 2 नई रैक जल्द पहुंचेंगी। कृषि विभाग ने डीलरों को अन्य उत्पाद जबरन थोपने (टैगिंग) पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल के तहत ही किसानों को पारदर्शी वितरण मिलेगा।

उप-कृषि निदेशक डॉ. जगिर सिंह होडल और हसनपुर ब्लॉक के थोक और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक में फोटो: प्रेस रिलीज़ फोटो

पलवल: रबी सीजन (Rabi Season) की शुरुआत के साथ ही खेतों में गेहूं और सरसों की बिजाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच डाई-अमोनियम फॉस्फेट यानी डीएपी (DAP) की मांग को देखते हुए कृषि विभाग (Agriculture Department) अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में खाद की किल्लत की आशंकाओं को खारिज करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी 48 घंटों के भीतर जिले को दो पूरी मालगाड़ी रैक मिलने जा रही हैं, जिससे वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

और पढ़ें

हरियाणा

नूंह में एक्शन मोड में मंत्री विपुल गोयल: CMO की हाजिरी जांच के आदेश और आंगनबाड़ी पर कड़ा रुख

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नूंह में ग्रीवेंस बैठक में सख्त तेवर दिखाए। CMO की बायोमेट्रिक हाजिरी जांचने, आंगनबाड़ी केंद्रों की चेकिंग और DAP खाद की कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए।

नूंह में एक्शन मोड में मंत्री विपुल गोयल फोटो: प्रेस रिलीज़ फोटो

नूंह: हरियाणा सरकार की जनसमस्या निवारण बैठकों में अब अफसरों की जवाबदेही केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी। नूंह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने लापरवाह अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। बैठक का रुख उस वक्त बेहद सख्त हो गया जब मंत्री ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Biometric Attendance System) के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराने का आदेश सीधे उपायुक्त अखिल पिलानी को थमा दिया।

और पढ़ें