मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
ताज़ा
ज्योतिष

आज का राशिफल: दशहरा पर विजय मुहूर्त का दुर्लभ संयोग, जानें 12 राशियों के लिए आज क्या है खास

विजयादशमी 2026 पर श्रवण नक्षत्र और मकर राशि के चंद्रमा का विशेष योग बना है। दोपहर 1:59 बजे से विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजन श्रेष्ठ रहेगा। जानिए राहुकाल का समय और अपनी राशि का सटीक भविष्यफल आज कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल
आज का राशिफल कैसा है फोटो: विराट भारत
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: देशभर में आज 20 अक्टूबर 2026 को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व विजयादशमी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12:50 बजे तक रहेगी जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। इस वजह से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में आज ही विजय मुहूर्त में पूजन और शाम को रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।

​ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग और मुहूर्त

आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है और शाम 6:02 बजे तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। मंगलवार का दिन होने के कारण मंगल ग्रह का प्रभाव भी सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -19 अक्टूबर को महाअष्टमी और महानवमी का अद्भुत संयोग, गजकेसरी योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें पंचांग व राशिफल

​आज की ज्योतिषिय गणनाओं के अनुसार मांगलिक कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा। वहीं शस्त्र पूजन और नए संकल्पों के लिए सबसे फलदायी विजय मुहूर्त दोपहर 1:59 बजे से 2:45 बजे तक रहेगा। हालांकि दोपहर 2:56 बजे से शाम 4:21 बजे तक राहुकाल का समय रहेगा, जिसमें कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी गई है।

​राशिफल जानिए: किसके लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

  1. ​मेष राशि: वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति और माता या स्त्री पक्ष से सहयोग के योग हैं।
  2. ​वृषभ राशि: आध्यात्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। विदेशी व्यापार या लंबी दूरी की यात्रा से आर्थिक लाभ संभव है।
  3. ​मिथुन राशि: वाणी पर संयम रखें। जल्दबाजी या आक्रामकता में लिए गए कारोबारी फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
  4. ​कर्क राशि: मित्रों के साथ आनंददायक समय बीतेगा। नौकरी और व्यापार में अटके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे।
  5. ​सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। अधिकारियों से मतभेद टालें और धैर्यपूर्वक जिम्मेदारियां निभाएं।
  6. ​कन्या राशि: खान-पान और सेहत का ध्यान रखें। अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है, विवादों से दूर रहें।
  7. ​तुला राशि: भावनात्मक फैसलों और जोखिम भरे निवेश से बचें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
  8. ​वृश्चिक राशि: नए प्रोजेक्ट या व्यापार की शुरुआत के लिए समय बेहद अनुकूल है। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  9. ​धनु राशि: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
  10. ​मकर राशि: चंद्रमा आपकी राशि में होने से मानसिक शांति रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  11. ​कुंभ राशि: अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
  12. ​मीन राशि: करियर और कारोबार में आमदनी बढ़ने के स्पष्ट संकेत हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
विज्ञापन

वेब स्टोरीज़

सपना कन्या के आगे हाथ जोड़कर बैठी हैं और बच्ची आशीर्वाद दे रही है8 स्लाइडरात्रि में सपना चौधरी ने कराया कन्या भोज, वायरल हुआ अनोखा कैप्शनटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर6 स्लाइडटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर

टिप्पणी लिखें