सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
ताज़ा
हरियाणा

गुरुग्राम में बिना PUC वाहनों पर बड़ा एक्शन, पेट्रोल पंपों पर तेल देने को लेकर कड़े निर्देश जारी

गुरुग्राम में वायु प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। परिवहन विभाग ने बिना वैध पीयूसी (PUC) वाले 25 वाहनों के चालान काटे और चार प्रमुख पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर साफ निर्देश दिए कि बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को ईंधन न दिया जाए।

गुरुग्राम में बिना PUC वाहनों पर बड़ा एक्शन
गुरुग्राम में बिना PUC वाहनों पर बड़ा एक्शन फोटो: दैनिक भास्कर
विज्ञापन

गुरुग्राम में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शहर में जहरीले धुएं और प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले वाहनों पर लगाम लगाने के मकसद से सोमवार को परिवहन विभाग की टीमों ने बड़े पैमाने पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस औचक कार्रवाई से बिना जरूरी दस्तावेजों के सड़क पर दौड़ रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

चेकिंग के दौरान 25 वाहन नपे

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) के.के. गोयल और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के सचिव संजीव सिंगला के संयुक्त दिशा-निर्देशों में शुरू किए गए इस अभियान के तहत टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर नाकेबंदी की। जांच के दौरान जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं मिला उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों के चालान काटे गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -मंडियों में 32 हजार टन बाजरा पहुंचा, किसानों को भाव में अंतर पर मिलेंगे प्रति क्विंटल ₹600 तक

राजीव चौक और सिग्नेचर टावर के पंपों पर टीमों का छापा

सड़क पर निगरानी के साथ-साथ प्रशासनिक टीमों ने ईंधन केंद्रों पर भी शिकंजा कसा। निरीक्षण के दौरान एयरफोर्स स्टेशन के सामने राजीव चौक स्थित भारत पेट्रोलियम, सेक्टर-31 भारत पेट्रोलियम, सिग्नेचर टावर के पास स्थित इंडियन ऑयल और सेक्टर-32 के एचपी पेट्रोल पंप पर दस्तावेजों व व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई।

बिना वैध प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

जांच अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे प्रशासन के निर्देशों की कतई अनदेखी न करें। जिन वाहनों का पीयूसी प्रमाणपत्र समाप्त हो चुका है या जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें किसी भी सूरत में पेट्रोल या डीजल न दिया जाए। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि प्रदूषण नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वाले पंप संचालकों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

स्रोत: Dainik Bhaskar

विज्ञापन

वेब स्टोरीज़

सपना कन्या के आगे हाथ जोड़कर बैठी हैं और बच्ची आशीर्वाद दे रही है8 स्लाइडरात्रि में सपना चौधरी ने कराया कन्या भोज, वायरल हुआ अनोखा कैप्शनटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर6 स्लाइडटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर

टिप्पणी लिखें