रोहतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाए जा रहे सेवा सेतु मॉड्यूल के अंतर्गत सांपला क्षेत्र में नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इन शिविरों में संबंधित विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर पात्र लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है और जहां संभव हो, मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
सोमवार को नगर पालिका सांपला क्षेत्र के नागरिकों के लिए सांपला स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सेवा सेतु शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए और पात्र नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं से जोड़ने के लिए पंजीकरण किया।
यह भी पढ़ें -Haryana News: गुरुग्राम के झाड़सा स्कूल में पॉक्सो कानून पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
उपायुक्त ने बताया कि सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों के घर-द्वार के नजदीक पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए दूर न जाना पड़े।
इन गांवों में भी होंगे शिविर
प्रशासन की ओर से सांपला क्षेत्र के लिए अगले तीन दिनों का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। 7 अक्तूबर को सांपला खंड के गांवों के नागरिकों के लिए सांपला स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद 8 अक्तूबर को इस्माइला 9-बी गांव में शिव मंदिर के साथ वाली चौपाल में सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा। 9 अक्तूबर को गांव खरावड़ की चौपाल में शिविर आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें -करनाल की मंडियों में 69,633 मीट्रिक टन धान की आवक, खरीद एजेंसियों को उठान के निर्देश
शिविरों में संबंधित विभागों की ओर से पात्र नागरिकों का पंजीकरण कर उन्हें उपलब्ध योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।







