बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
हरियाणा

हरियाणा में पहली बार प्राइवेट बिजली कंपनी की एंट्री: भड़के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, हड़ताल का ऐलान

हरियाणा में बिजली सप्लाई का पहला प्राइवेट लाइसेंस जारी होते ही विवाद गहरा गया। गुरुग्राम-नूंह में इलेवन पावर DHBVNL को चुनौती देगी जिसके विरोध में बिजली कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं सरकार न्यायाधिकरण में अपील की तैयारी में है।

हरियाणा में पहली बार प्राइवेट बिजली कंपनी की एंट्री
बिजली के खम्भों पर काम करते कर्मचारी - सांकेतिक छवि फोटो: विराट भारत
विज्ञापन

हरियाणा के पावर सेक्टर में एक ऐतिहासिक बदलाव के साथ बड़ा प्रशासनिक और सामाजिक टकराव खड़ा हो गया है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने राज्य में पहली बार किसी निजी कंपनी को सीधे उपभोक्ताओं तक बिजली आपूर्ति का वितरण लाइसेंस जारी कर दिया है। प्राथमिक चरण में 'इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड' को गुरुग्राम और नूंह जिलों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के समानांतर बिजली आपूर्ति करने की अनुमति दी गई है।

​इस फैसले के सामने आते ही बिजली निगम के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने इसे निजीकरण की ओर कदम बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त मोर्चे और हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने इसे जन-विरोधी फैसला करार देते हुए 20 अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन और 22 से 24 अक्टूबर तक 3 दिवसीय पूर्ण हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -गुरुग्राम में बिना PUC वाहनों पर बड़ा एक्शन, पेट्रोल पंपों पर तेल देने को लेकर कड़े निर्देश जारी

एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र घणघस के अनुसार, चुनिंदा और मुनाफे वाले शहरी क्षेत्रों में निजी कंपनी को एंट्री देना सरकारी निगम की वित्तीय स्थिति की कमर तोड़ देगा। दूसरी ओर, राजनीतिक स्तर पर भी हलचल तेज है; ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट किया है कि सरकार आयोग के इस आदेश के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दाखिल करेगी।

​तकनीकी मोर्चे पर निजी कंपनी पारंपरिक ढांचे के मुकाबले आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का दावा कर रही है। कंपनी पुरानी 11 kV लाइनों के बजाय 33 kV का प्राइमरी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करेगी, जो चार गुना अधिक लोड संभालने में सक्षम है। शहरी क्षेत्रों में बड़े सब-स्टेशनों के स्थान पर कॉम्पैक्ट जीआईएस सब-स्टेशन और भूमिगत केबल बिछाई जाएंगी। वहीं आंधी-तूफान के दौरान ग्रामीण व बाहरी इलाकों में फॉल्ट रोकने के लिए कवर्ड कंडक्टर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

फिलहाल उपभोक्ताओं के सामने विकल्प का रास्ता खुलता दिख रहा है, लेकिन कर्मचारियों का उग्र आंदोलन और सरकार का कानूनी रुख इस पूरी योजना के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन

वेब स्टोरीज़

सपना कन्या के आगे हाथ जोड़कर बैठी हैं और बच्ची आशीर्वाद दे रही है8 स्लाइडरात्रि में सपना चौधरी ने कराया कन्या भोज, वायरल हुआ अनोखा कैप्शनटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर6 स्लाइडटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर

टिप्पणी लिखें