शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
पंजाब

पेरिस से लौटते ही भगवंत मान के बैग की तलाशी: 50,000 की पेनल्टी पर बवाल, AAP और अकाली दल आमने-सामने

पेरिस दौरे से लौटे पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने 3 घंटे तक रोके रखा और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। लगेज चेकिंग और जुर्माने को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया, वहीं अकाली दल ने सवाल खड़े किए हैं। पढ़ें दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे की पूरी इनसाइड स्टोरी।

पेरिस से लौटते ही भगवंत मान के बैग की तलाशी: 50,000 की पेनल्टी पर बवाल, AAP और अकाली दल आमने-सामने
पेरिस से लौटते ही भगवंत मान के बैग की तलाशी: 50,000 की पेनल्टी पर बवाल, AAP और अकाली दल आमने-सामने फोटो: विराट भारत
विज्ञापन

चंडीगढ़। पेरिस दौरे से वतन लौटे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 19 अक्टूबर की देर रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने उन्हें करीब तीन घंटे तक रोके रखा और अंततः 50,000 रुपये का जुर्माना ठोक दिया। सीएम अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ एयर फ्रांस की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। वह फ्रांस में आयोजित 'सियाल पेरिस' अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल में पंजाब के कृषि उत्पादों (राजमा और छोले) के प्रचार-प्रसार के लिए गए हुए थे।

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आते ही पंजाब से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ गया है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे जानबूझकर की गई राजनीतिक प्रताड़ना करार दिया है, वहीं विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने मुख्यमंत्री पर गंभीर सवाल दागे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -एक्टिव हो रहा नया वेदर सिस्टम: इस इलाके में बारिश के आसार, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा हाल

वीआईपी लाउंज में 2 घंटे इंतजार, फिर कस्टम्स बाड़े में ले जाकर खुला बैग

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी रात करीब 11:00 बजे एयरपोर्ट पर उतरे। दोनों वीआईपी लाउंज में अपने लगेज का इंतजार कर रहे थे। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद अधिकारियों ने आकर बताया कि कस्टम्स विभाग ने उनका सामान रोक लिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री को सीधे कस्टम्स एन्क्लोजर ले जाया गया, जहां उनकी मौजूदगी में बैग खुलवाए गए।

बताया जा रहा है कि बैग में कपड़े, जूते, बेल्ट, घड़ियां और निजी गहने जैसे दैनिक उपयोग के सामान थे। कागजी औपचारिकताओं के बाद 50,000 रुपये का चालान काटा गया। यह जुर्माना मौके पर मौजूद पंजाब सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों—प्रमुख सचिव रवि भगत और दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर एस. करुणा राजू ने रेजिडेंट कमिश्नर के इम्प्रैस्ट खाते से भरा, जिसे बाद में मुख्यमंत्री ने अपनी जेब से चुका दिया।

विज्ञापन

'ऊपर से दबाव था': AAP ने लगाए गंभीर आरोप

घटना सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार और कस्टम्स अधिकारियों पर सीधा निशाना साधा। पन्नू ने आरोप लगाया कि सीएम को पहले जाने की इजाजत दे दी गई थी, लेकिन फिर अधिकारी यह कहते हुए दौड़े चले आए कि "ऊपर से भारी दबाव है" और 50,000 रुपये का चालान काट दिया।

यह भी पढ़ें -पेरिस से लौटे CM भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका: 50 हजार का चालान कटने से गरमाई सियासत

पन्नू ने यह भी सवाल उठाया कि क्या देश के इतिहास में कभी किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर 3 घंटे सिर्फ 50 हजार के मामूली चालान के लिए बैठाकर अपमानित किया गया है? उन्होंने पेरिस में भारतीय महावाणिज्य दूत द्वारा सीएम का प्रोटोकॉल के तहत स्वागत न करने का मुद्दा भी उठाया, जिसे उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताया।

अकाली दल का तंज- नियमों से ऊपर कोई नहीं

दूसरी तरफ, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया के जरिए भगवंत मान को घेरा। मजीठिया ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी से तय सीमा से अधिक सामान और अघोषित विदेशी फंड को लेकर पूछताछ की गई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मान को केवल उनके संवैधानिक पद के लिहाज से जाने दिया गया, लेकिन नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती।

केंद्र बनाम पंजाब सरकार: फिर गहराया टकराव

इस पूरे विवाद ने पंजाब की मान सरकार और केंद्र की एनडीए सरकार के बीच तल्खी को एक बार फिर हवा दे दी है। दोनों सरकारों के बीच फंड रोकने, कानून-व्यवस्था और विदेश दौरों की मंजूरी को लेकर पहले से ही खींचतान चल रही है। इस घटना के बाद स्वदेश लौटे भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी भाजपा को पंजाब की याद सिर्फ चुनावों के समय आती है।

Input By कुणाल बिभूतिचंडीगढ़

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और खबरें

दुनिया

किम जोंग-उन की मौत का दावा: बीजिंग में इलाज के दौरान तोड़ा दम? बहन किम यो-जोंग के हाथ में आई कमान

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के ब्रेन हेमरेज से निधन की खबरों के बीच मुल्क में भारी सियासी उथल-पुथल मची है। दावों के मुताबिक, बीजिंग में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा, जिसके बाद बहन किम यो-जोंग ने सत्ता की कमान पूरी तरह अपने हाथों में ले ली है। पढ़ें प्योंगयांग के अंदरूनी सत्ता संघर्ष की पूरी इनसाइड स्टोरी।

किम जोंग-उन की मौत का दावा: बीजिंग में इलाज के दौरान तोड़ा दम? बहन किम यो-जोंग के हाथ में आई कमान फोटो: विराट भारत

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के अचानक निधन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सनसनी फैल गई है। सामने आ रही अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, ब्रेन हेमरेज (सेरेब्रल हेमरेज) के चलते तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चीन की राजधानी बीजिंग स्थित 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी जनरल हॉस्पिटल 301' में भर्ती कराया गया था, जहाँ कई दिनों के इलाज के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को बेहद गोपनीय सुरक्षा घेरे में वापस प्योंगयांग पहुँचा दिया गया है। इस सुरक्षा व्यवस्था में उत्तर कोरिया के सेंट्रल गार्ड कमांड के साथ चीनी सरकार की झोंगनानहाई गार्ड यूनिट और 82वें ग्रुप आर्मी के विशेष दस्ते शामिल रहे।

और पढ़ें

दुनिया

भारत का अंदरूनी मामला: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों पर बोला अमेरिका, रुबियो ने UN को दिखाया आईना

भारत में चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आंतरिक मामला बताया है। यूएन विशेषज्ञों की आपत्ति पर रुबियो ने तंज कसा, वहीं भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र में बेबुनियाद आरोपों को खारिज कर दिया।

भारत का अंदरूनी मामला: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों पर बोला अमेरिका, रुबियो ने UN को दिखाया आईना फोटो: विराट भारत

नई दिल्ली:भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष और छात्र संगठनों के प्रदर्शनों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चल रही बयानबाजी के बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इन विरोध-प्रदर्शनों को भारत का पूरी तरह से "आंतरिक राजनीतिक मामला" करार देते हुए किसी भी तरह की दखलअंदाजी या टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाले संयुक्त राष्ट्र (UN) के मानवाधिकार विशेषज्ञों पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें 'विरोधाभास' (Oxymoron) बता दिया।

और पढ़ें