बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
हरियाणा

Haryana News: बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल से पहले पलवल में अलर्ट, 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल के चलते पलवल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएम ने कानून-व्यवस्था और निर्बाध सेवाओं के लिए 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल से पहले पलवल में अलर्ट, 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल से पहले पलवल में अलर्ट, 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात फोटो: प्रतिकात्मक AI निर्मित छवि
विज्ञापन

पलवल: हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से 22 से 24 अक्टूबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर पलवल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हड़ताल के दौरान कानून एवं व्यवस्था बिगड़ने और आवश्यक सेवाओं के ठप होने की आशंका को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कड़े प्रशासनिक कदम उठाए हैं।

प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 16(1) और 17(2) के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले के संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर 15 अधिकारियों को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया है। ये सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों के साथ स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -किसानों के लिए बड़ी राहत: दो दिन में पहुंचेगी DAP की 2 रैक, खाद टैगिंग करने वाले डीलरों पर होगी FIR

इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 अधिकारियों को रिजर्व में भी रखा गया है। पलवल, होडल और हथीन के एसडीएम (SDM) अपने-अपने क्षेत्रों की संपूर्ण व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर जवाबदेह रहेंगे।

हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानी न हो और सरकारी कामकाज न थमे, इसके लिए उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी दफ्तरों में पावर बैकअप सिस्टम की जांच कर ली जाए और जनरेटर के संचालन के लिए पर्याप्त ईंधन का अग्रिम इंतजाम रखा जाए, ताकि हड़ताल के दौरान भी जरूरी सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रह सकें।

स्रोत: Press Release

विज्ञापन

वेब स्टोरीज़

सपना कन्या के आगे हाथ जोड़कर बैठी हैं और बच्ची आशीर्वाद दे रही है8 स्लाइडरात्रि में सपना चौधरी ने कराया कन्या भोज, वायरल हुआ अनोखा कैप्शनटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर6 स्लाइडटाइगर श्रॉफ पर मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर

टिप्पणी लिखें